Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नेपाल बनाम नीदरलैंड: वीडियो: नेपाल के खिलाड़ी ने लिया ऐसा अद्धभुत कैच जिसे देख आप भी रह जाएंगे हैरान

नेपाल और नीदरलैंड के बीच शुक्रवार को दूसरा वनडे मैच खेला गया. जिसमें नेपाल क्रिकेट टीम ने एक रन से जीत हासिल कर, वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली जीत दर्ज कराई. वहीं इस मैच के दौरान नेपाल क्रिकेट खिलाड़ी द्वारा एक जादुई कैच देखने को मिला. जिसे अब तक लिए गए शानदार कैचों में शामिल किया जा सकता है.

इस मैच में नेपाल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. जिसके बाद 48.5 ओवर में नेपाल टीम ने ऑल आउट होकर 216 रन बनाए. जिसमें सोमपाल ने 61 रनों की धमाकेदार पारी खेली. 46 गेंदों की अपनी इस पारी में सोमपाल ने 5 चौके और तीन छक्के लगाए. इसके अलावा कप्तान पारस ने भी 51 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली. नीदरलैंड की ओर से फ्रेड क्लासेन ने 10ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट लिए.

वह शानदार कैच 

नेपाल क्रिकेट टीम द्वारा दिए गए जीत के लिए 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी नही रही. ओपनर बल्लेबाज स्टीफेन पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए. जबकि इसके बाद इस पारी के दौरान एक शानदार कैच देखने को मिला. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने एक शॉट खेला. मगर गेंद बल्ले का किनारा लेती हुई मिड विकेट स्क्वौर लेग की ओर हवा में चली गयी. इस दौरान नेपाल के फील्डर दौड़ लगाते हुए एक हाथ से कैच पकड़ लिया. एक कैच खास इसलिए और भी है क्योंकि फील्डर ने बाएं हाथ से पीछे की ओर कैच पकड़ा है. जोकि आसान नही होता है.

नीदरलैंड को सिर्फ एक रन से यह मैच गंवाना पड़ा. वेस्ले ने सर्वाधिक 71 रनों की पारी खेली. अंतिम ओवर में यह मैच काफी रोमांचक हो गया था, क्योंकि नीदरलैंड की टीम अंतिम गेंद पर ऑल आउट हुई. जबकि जीत के लिए उसे सिर्फ 2 रन और बनाने थे.

वनडे में अंतर्राष्ट्रीय दर्जा मिलने के बाद नेपाल पहली बार वनडे सीरीज खेल रही है. उसे अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय एतिहासिक मैच में नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा था.

The post नेपाल बनाम नीदरलैंड: वीडियो: नेपाल के खिलाड़ी ने लिया ऐसा अद्धभुत कैच जिसे देख आप भी रह जाएंगे हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.