भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन को लेकर बनी फिल्म के बारे में तो आप जानते ही हैं। साल 2016 में महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी नाम की फिल्म आयी थी। इस फिल्म ने खासी सुर्खियां बटोरी थी। इस फिल्म में दिखाए गए कई सीन के बारे में फैंस जानना चाहते होंगे।

महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में हुआ था बिहार-पंजाब के मैच का जिक्र
इसी तरह से भारत के सबसे महान कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी इस फिल्म में एक मैच का जिक्र किया गया था। ये मैच भारत की घरेलु अंडर-19 टूर्नामेंट कूच बिहार ट्रॉफी का था। इसमें बिहार और पंजाब के बीच हुए मैच का जिक्र था, जिसमें भारत के दो बड़े खिलाड़ियों महेन्द्र सिंह धोनी और युवराज सिंह के बीच मुकाबला था।

धोनी और युवराज सिंह के प्रदर्शन पर एक नजर
फिल्म में इस मैच को बहुत ही खास तरह से दिखाया गया है जहां बिहार की तरफ से महेन्द्र सिंह धोनी खेले तो वहीं पंजाब की तरफ से युवराज सिंह खेले। इस फिल्म में धोनी ने अपने दोस्तों के साथ इस मैच का जिक्र भी किया था। तो चलिए अब बात करते हैं उस मैच में धोनी और युवराज सिंह के प्रदर्शन पर।

धोनी ने बनाए थे 84 रन
कूच बिहार ट्रॉफी 1999 में बिहार और पंजाब के बीच मैच खेला गया। इस मैच में बिहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और महेन्द्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी खेली। धोनी की इसी पारी की मदद से बिहार ने 357 रनों का स्कोर खड़ा किया और वहीं युवराज सिंह ने एक विकेट हासिल किया।

पंजाब ने खड़ा किया 839 रनों का स्कोर
इस मैच के दूसरे दिन बिहार के ऑलआउट होने के बाद पंजाब की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। पंजाब ने अपना पहला विकेट 60 रनों के स्कोर पर खोया जिसके बाद युवराज सिंह बल्लेबाजी करने आए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पंजाब ने 1 विकेट पर 108 रन बना लिए। तीसरे दिन युवराज सिंह ने बिहार के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी और पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 431 रन हो गया। युवराज सिंह ने अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया था।
युवराज सिंह ने खेली 358 रनों की पारी
इसके बाद तीसरे दिन भी युवराज सिंह का धमाका जारी रहा और युवराज सिंह ने बिहार के कुल टोटल से एक रन ज्यादा यानि 358 रनों का स्कोर बनाया और अपनी टीम को पहली पारी में 5 विकेट पर 839 रनों पर पहुंचा दिया। इसी पारी को देखते हुए युवराज सिंह को अगले ही साल अंडर-19 विश्व कप के लिए भारत की टीम में शामिल किया और वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एम एस धोनी ‘अनटोल्ड स्टोरी’ में हुआ था युवराज और धोनी की टीम के बीच मैच का जिक्र, देखे उस मैच का स्कोरबोर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.