Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राशिद खान, युजवेंद्र चहल या शादाब खान: कौन है एशिया का सबसे बेहतरीन लेग स्पिनर? आंकड़े कर रहे सब बयाँ

सीमित ओवरों के क्रिकेट में हासिल समय में कलाई के गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। टी-20 की रैंकिंग में अभी टॉप 4 पर सभी लेग स्पिनर ही हैं। पहले नंबर पर अफगानिस्तान के राशिद खान, दूसरे पर पाकिस्तान के शादाब खान, तीसरे पर न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी और चौथे क्रम पर भारत के युजवेंद्र चहल हैं।

आज हम आपको आंकड़ों के हिसाब से बताएँगे एशिया के सबसे बेहतरीन लेग स्पिनर के बारे में:

3. शादाब खान

पाकिस्तान के शादाब खान इस सूची में तीसरे नंबर पर आते हैं। पाकिस्तान के इस लेग स्पिनर ने 23 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 32 बल्लेबाजों का शिकार बनाया है। इस दौरान उनकी इकॉनमी 6.72 की रही है।

उन्होंने यह विकेट 18 की औसत से हासिल किये हैं, लेकिन उन्होंने एक बार में मैच में 5 विकेट नहीं चटका पाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर 4 विकेट है।

2. युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल भारतीय वनडे और टी-20 टीम के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं। कुलदीप यादव के साथ मिलकर उन्होंने कई मैचों में भारत को जीत दिलाई है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात करें तो यह चहल ने 26 मैचों में 42 विकेट चटकाए थे।

इस दौरान उन्होंने 7.85 की इकॉनमी के रन दिए हैं, लेकिन वह रन देने के साथ ही विकेट भी चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में आया था। उस मैच में चहल 25 रन देकर 6 बल्लेबाजों का शिकार किया था।

1. राशिद खान

अफगानिस्तान जैसे देश के आने के बावजूद राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह इस समय ना ही एशिया के बल्कि विश्व के सबसे बेहतरीन लेग स्पिनर हैं। टी-20 लीग में वह अपनी गेंदबाजी से कई मैच का पासा पलट चुके हैं।

राशिद ने भले ही बड़ी टीमों के खिलाफ ज्यादा मैच नहीं खेले हैं, लेकिन दुनिया उनकी गेंदबाजी की कायल हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात करें तो उन्होंने 33 मैचों में 57 बल्लेबाजों का शिकार बनाया है। इस दौरान उनका औसत करीब 13 और इकॉनमी 6 से भी नीचे का रहा है।

The post राशिद खान, युजवेंद्र चहल या शादाब खान: कौन है एशिया का सबसे बेहतरीन लेग स्पिनर? आंकड़े कर रहे सब बयाँ appeared first on SportzWiki Hindi.