क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को प्रधानमंत्री चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं.
इस बीच ऐसी ख़बरें आ रही थीं कि इमरान के प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान भी इसमें शरीक होने जा रहे हैं. मगर अभिनेता इससे साफ इनकार कर दिया है.
आमिर को नही मिला निमंत्रण
इमरान खान एक बड़ी हस्ती हैं. उनके प्रधानमंत्री पद के सपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज हस्तियों के शामिल होने की संभावना हैं. इसी बीच ख़बरें आ रही थीं, कि आमिर खान भी शपथ के दौरान मौजूद रहेंगे. मगर आमिर ने निमंत्रण ना मिलने की बात कहते हुए ऐसा कुछ होने से इनकार किया है.
आमिर ने कहा
”नहीं, मैं पाकिस्तान नहीं जा रहा हूं. मुझे इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण नही मिला है. मैं पानी फाउंडेशन के इवेंट की वजह से काफी व्यस्त भी हूं, जिसके लिए मैं तैयारी भी कर रहा हूं. यह इवेंट 12 अगस्त को है. जो काफी बड़ा है, जिसमें 10 हज़ार लोग शामिल होंगे.”

वहीं इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने भी इमरान के इस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलने से इनकार किया है. हालांकि उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें बुलाया जाता है तो वह पाकिस्तान जाएंगे.
सिद्धू होंगे शामिल
पंजाब के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने इमरान खान के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की पुष्टि कर दी है.
उन्हें निमंत्रण मिला था जिसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा है कि
“यह उनके लिए सम्मान है और निमंत्रण को वह स्वीकार करते हैं.”
उन्होंने कहा कि
“इमरान खान पर भरोसा किया जा सकता है. खिलाड़ी संपर्क बनाते हैं और रुकावटों को हटाते हैं और लोगों को जोड़ते हैं. इसके साथ ही सिद्धू ने इमरान खान को उम्मीद की किरण भी बताया है.”
The post इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से आमिर खान ने किया इनकार, ये है वजह appeared first on SportzWiki Hindi.