Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के इस बल्लेबाज ने खेली टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंदें, चौंकाने वाला नाम 

इंटरनेट डेस्क। दोस्तों, क्रिकेट के मैदान में आए दिन कई रिकॉर्ड बनते व टूटते है। क्रिकेट के मैदान में गेंदबाज, बल्लेबाज व फील्डर्स कोई न कोई रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहते है। आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उस भारतीय खिलाड़ी के बारें में बताने जा रहे है। जिसने टेस्ट मैच की एक पारी में खेली सबसे ज्यादा गेंदें। तो आइए नजर डालिए....

क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में इस भारतीय ने खेली सर्वश्रेष्ठ पारी, रिकॉर्ड आज तक कायम

चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम के टेस्ट के भरोसेमंद बल्लेबाज है। चेतेश्वर पुजारा ने कई बार टीम इंडिया के लिए कई अविश्वसनीय पारी खेली है और टीम को जीताने में अहम भूमिका निभाई है। पुजारा ने कई मैचों में अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम को संकट की स्थिति से बाहर निकाला है। चेतेश्वर पुजारा ने 2017 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया। जो आज तक राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज था।

करण जौहर की इस फिल्म में भाई-बहिन के रूप में दिख सकते है रणवीर और करीना

चेतेश्वर पुजारा के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में बॉल खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। भारत का ये टेस्ट मैचों का भरोसेमंद बल्लेबाज इस समय इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेल रहा है। चेतेश्वर पुजारा ने अभी तक अपने टेस्ट करियर में 57 टेस्ट मैच खेले है। पुजारा ने इस दौरान टेस्ट मैचों में 4496 रन बनाए है।

चेतेश्वर पुजारा ने 2017 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा 525 गेंदें खेलकर 202 रनों की शानदार पारी खेली। चेतेश्वर पुजारा की इस शानदार पारी की बदौलत ही भारत ने इस टेस्ट मैच में 603 रनों का स्कोर बनाने में कामयाबी हासिल।

सानिया मिर्जा की बायोपिक में नजर आ सकती है ये खूबसूरत बॉलीवुड स्टार

चेतेश्वर पुजारा के नाम से पहले टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बॉल खेलने का रिकॉर्ड द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज था।