करीब साढ़े चार साल के लम्बे अंतराल के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज इमरान नजीर एक बार फिर वापसी करने जा रहे हैं. इस वापसी का पूरा श्रेय इमरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को देते हैं.
उनका मानना है कि अफरीदी और उनके चाहने वालों के कारण यह संभव हो पाया है. इस बात की जानकारी इमरान ने पहले भी दी थी. उन्होंने एक वीडियो साझा कर इस बात के संकेत दिए थे कि जल्द ही वह वापसी करने का मूड बना रहे हैं.

इमरान नजीर ने अपनी वापसी के लिए कड़ी मेहनत की और काफी ट्रेनिंग की जिसके चलते वह अब क्रिकेट के मैदान में एक बार फिर से वापसी करने को तैयार है. इमरान नजीर ने अपने बयान में अपने प्रशंसकों को भी धन्यवाद करते हुए कहा,
“मैं अपने सभी प्रशंसकों का धन्यवाद करता हूं, कि उन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की और मुझे सपोर्ट किया. उनकी वजह से ही मैं अपने करियर को दोबारा स्टार्ट कर पा रहा हूं. मैं बीमारी से छुटकारा पाने में मदद करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और शाहिद अफरीदी फाउंडेशन का भी आभारी हूं.”
आपकों बता दे, कि अंतिम समय इमरान नजीर ने एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के लिए दोहा में 6 अक्टूबर 2014 में खेला था. इसके बाद वह बुरी तरह से चोटिल हो गये थे, जिसके बाद क्रिकेट नहीं खेल पाये थे.
इमरान नजीर ने टेस्ट में 8 मैच वनडे में 79 मैच व टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 25 टी-20 मैच खेले हुए है. इमरान नजीर ने पाकिस्तान के लिए 8 टेस्ट मैच में 32.84 की औसत से 427 रन 79 वनडे में 24.61 की औसत से 1895 रन व 25 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 21.73 की औसत से 500 रन बनाये हुए है. इमरान नजीर ने अपना डेब्यू मैच श्रीलंका के खिलाफ साल 1999 में खेला था. वही उन्होंने अपना अंतिम अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच साल 2012 में खेला था.
The post साढ़े चार साल से टीम से बाहर है यह स्टार खिलाड़ी अब शाहिद अफरीदी ने की मदद तो करेगा टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.
