Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्यार को पाने की खातिर इस भारतीय क्रिकेटर ने बदल लिया था धर्म, जानें दिलचस्प किस्से

हमारे यहां क्रिकेट अपने आप में एक धर्म है. इस खेल से हमारी भावनाएं इस हद तक जुड़ी हुई हैं कि अगर कोई मैच हारता है तो हम दुःख में डूब जाते हैं. कई फैन्स अपने पसंदीदा खिलाड़ी को भगवान की तरह देखते है. आज हम इस आर्टिकल में आपको कुछ नया बताएंगे. क्या आप जानते हैं कई क्रिकेटर ऐसे हैं जिन्होंने अपने धर्म को बदला. एक भारतीय खिलाड़ी भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

श्रीलंकाई टीम के बेहतरीन क्रिकेटर दिलशान क्रिकेट मैदान पर अपने बेहतरीन शॉट्स के लिए जाने जाते हैं, जिनमें स्कूप उनका पसंदीदा स्ट्रोक है. बहुत कम लोग जानते होंगे कि श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर रहे तिलकरत्ने दिलशान का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. उनका नाम तुवन मोहम्मद दिलशान था. इसके बाद उन्होंने 16 साल की उम्र में बौद्ध धर्म अपनाने का फैसला कर लिया.

श्रीलंका टीम के दाहिने हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज सूरज रणदीव ने श्रीलंका टीम की ओर से 12 टेस्ट और 30 वनडे मैच खेले और कुल 86 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने में सफलता अर्जित की. वीरेन्द्र सहवाग को ये नाम हमेशा याद रहेगा. श्रीलंका के इस गेंदबाज ने अपने नोबॉल से सहवाग को शतक से रोक दिया था. दिलशान की ही तरह सूरज का जन्म इस्लाम को मानने वाले घर में हुआ था लेकिन मन बदला और बौद्ध धर्म अपना लिया. 2010 में ये मोहम्मद मरशूक मोहम्मद सूरज से सूरज रणदीव हो गया.

भारतीय टीम की ओर से 14 टेस्ट मैच खेलने वाले कृपाल सिंह को एक क्रिस्चियन लड़की से प्यार हो गया था जिससे उन्होंने बाद में शादी कर ली. शादी करने के बाद उन्होंने सिख धर्म को छोड़कर क्रिस्चियन धर्म अपना लिया. उन्होंने टीम इंडिया के लिए साल 1955 से साल 1964 तक क्रिकेट खेला. धर्म परिवर्तन के बाद कृपाल सिंह का क्रिस्चियन नाम अर्नोल्ड जॉर्ज हो गया. धर्म परिवर्तन को बावजूद वह दोनों धर्मों को मानते रहे.

The post प्यार को पाने की खातिर इस भारतीय क्रिकेटर ने बदल लिया था धर्म, जानें दिलचस्प किस्से appeared first on SportzWiki Hindi.