Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गोल्फ : त्वेसा मलिक अमनदीप के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर

हैदराबाद| मिली सरोहा ने अंडर-73 की अच्छी शुरुआत करते हुए हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 11वें चरण में पहले राउंड के बाद बुधवार को खुशी खानिजाउ के साथ संयुक्त रूप से बढ़त हासिल किया। मिली ने दो बर्डी लगाई लेकिन तीन बोगी मारने के कारण उन्हें संयुक्त रूप से बढ़त पर रहना पड़ा।

गोल्फ

इस सीजन में अब तक आठ चरणों में सातवें स्थान पर रहने वाली खुशी ने चार बर्डी लगाई और दो बोगी तथा दो डबल बोगी खेली। हीरो ऑर्डर आफ मेरिट में शीर्ष पर कायम त्वेसा मलिक अमनदीप द्राल के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। दोनों ने तीन अंडर 75 का स्कोर किया।

The post गोल्फ : त्वेसा मलिक अमनदीप के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.