लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज शाम को अंतिम संस्कार किया जाएगा. बता दें कि उनकी मृत्यु से पूरे देश को सदमा पहुंचा है. राजनेता, फिल्म और खेल जगत के साथ ही पूरा देश उनके निधन से गहरे शोक में है. बता दें कि हर चुनौतियों को स्वीकार करने वाले अटल बिहारी के पार्थिक शरीर को देखने के लिए शाम से ही उनके घर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है.

एक बेहतरीन वक्ता और कवि होने के साथ-साथ अटल जी बड़े खेल प्रेमी भी थे. 2004 में अटल जी की पहल के बाद ही आतंक के साये में भारत ने पाकिस्तान का ऐतिहासिक दौरा किया था. इसे दोनों देशों के संबंधों के लिए अहम धूरी माना गया था.

अपने कार्यकाल के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत-पाकिस्तान के बीच आए रिश्तों में खटास को हटाने के लिए खेल की मदद ली थी.

लगभग 14 साल बाद पहली बार टीम इंडिया साल 2004 में सौरव गांगुली की कप्तानी में पांच वनडे और तीन टेस्ट की सीरीज खेलने पाकिस्तान रवाना हुई. दौरे पर जाने से पहले टीम इंडिया ने अटल बिहारी वाजपेयी से खास मुलाकात की थी.
यह भी पढ़ें: उम्दा कवि के साथ खेल प्रेमी भी थे अटल बिहारी वाजपेयी, क्रिकेट जगत में है शोक की लहर
The post भारत-पाकिस्तान के बीच आए रिश्तों में खटास को हटाने के लिए अटल ने ली थी खेल की मदद appeared first on Live Cities.