Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली से हर मैच में उम्मीद नही लगायी जा सकती: जोंटी रोड्स

क्रिकेट में अपनी शानदार फील्डिंग से दुनिया में नाम बनाने वाले साउथ अफ्रीका के जोंटी रोड्स ने टीम इंडिया की हार पर अपने विचार रखे हैं. उनका मानना है कि भारतीय टीम हर समय विराट कोहली से स्पार्क की उम्मीद नही रख सकती है.

ये कहा जोंटी रोड्स ने 

साउथ अफ्रीका के जबरदस्त फील्डर और बल्लेबाज जोंटी रोड्स ने इंडिया टुडे से बातचीत में भारतीय टीम को मिल रही हार को लेकर कहा

”उत्प्रेरक की तरह होने में कोई गलत नही है. यह कभी-कभी एक व्यक्ति द्वारा हो सकता है. लेकिन हर समय विराट कोहली से स्पार्क मिलने की उम्मीद नही की जा सकती”

आगे जोंटी रोड्स ने कहा

”मुझे विश्वास है कि यह स्पार्क दूसरे खिलाड़ियों से भी आएगा. जब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर गयी थी. तब पर्याप्त तैयारी ना होने की जमकर आलोचना हुई थी. लेकिन यूके में आप इस पर ऊँगली नही उठा सकते हैं. वह कुछ समय के लिए वहां रहे हैं. वह सफ़ेद गेंद से लाल गेंद पर आए हैं.”

रोड्स ने कहा ”आपके पास अलग-अलग फ़ॉर्मेट के लिए कुछ अलग खिलाड़ी हैं. लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वहां समय गुजारा है. इससे उन्हें मदद मिलनी चाहिए”

दुनिया के सबसे शानदार फील्डर रहे रोड्स चाहते हैं कि भारत तीन स्लिप लगाकर खेले. उन्होंने कहा ”स्लिप कैचों के लिए खिलाड़ियों के पास आत्मविश्वास होना चाहिए. भारत को हर समय दो या तीन फील्डर स्लिप पर लगाने की जरुरत है, जो कैच पकड़ सकें. हमने देखा है कि इंग्लैंड ने पास – पास चार स्लिप फील्डर लगाए रखे. वह सभी कैच तो नही पकड़ सकें, हाँ कुलमिलाकर उन्हें इसका फायदा मिला”

भारत इस टेस्ट सीरीज में 2-0 से पिछड़ चुका है. लॉर्ड्स में भारत को एक बड़ी हर मिली थी. वहीं अब शनिवार से ट्रेंट ब्रिज में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. जिसमें भारतीय टीम वापसी करना चाहेगी. अभी तक विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज रन बनाने में सफल नही हुआ है.

The post विराट कोहली से हर मैच में उम्मीद नही लगायी जा सकती: जोंटी रोड्स appeared first on SportzWiki Hindi.