खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहला टेस्ट मैच जीतकर इस सीरीज में 1—0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया। भारत की और से कप्तान विराट कोहली ही इंग्लैंड के गेंदबाजों को परेशान करते हुए नजर आए। विराट कोहली ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 149 रनों की पारी खेली और इंग्लैंड में पहला टेस्ट शतक लगाने में कामयाबी हासिल की।
भारत और इंग्लैंड के बीच अब 9 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच लंदन के लार्डस मैदान में खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में भारत के शीर्ष क्रम में टीम को निराश किया। ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने दोनों पारियों में काफी निराश किया। शिखर धवन के अलावा तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। दूसरे टेस्ट मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली बड़े बदलाव कर सकती है। विराट कोहली दूसरे टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत को मौका दे सकते है। भारतीय टीम को अगर टेस्ट सीरीज में बने रहना है तो इस दूसरा टेस्ट मैच कुछ कमाल का प्रदर्शन करना होगा।
भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम ने कोटिफ कप में किया बड़ा उलटफेर, छह बार की चैंपियन को रौंदा 2—1 से
भारतीय टीम ने लंदन के लार्डस मैदान में अब तक 17 टेस्ट मैच खेले है। इस दौरान भारतीय टीम को मात्र 2 ही जीत हासिल हुई है। भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच जीतकर हार का ये रिकॉर्ड तोड़ना चाहेगी। विराट कोहली पहली बार इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया की कमान संभाल रहे है। पहले टेस्ट मैच में भारत के स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था और टीम को मैच में पकड़ बनाने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन बल्लेबाजों ने टीम के लुटिया डूबो दी।