Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ सीरीज से बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से पिछड़ चुकी है। इस सीरीज का तीसरा मैच आज से भारतीय समय के अनुसार ट्रेंटब्रिज स्टेडियम में दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। भारतीय टीम को इस सीरीज में गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी के दम भारत को इस सीरीज में थोड़ा शक्तिशाली बनाया है। लेकिन इस सीरीज में हमारे बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन भारतीय टीम को हार की तरफ बढ़ाने का काम किया है। आज तीसरा मैच खेला जाएगा लेकिन इस मैच से भारतीय टीम के लिए एक बूरी खबर सामने आई है।

इस सीरीज में भारत का गेंदबाजाी पक्ष मजबूत था लेकिन अब एक तेज गेंदबाज को अपनी चोट के कारण इस सीरीज से बाहर होना पड़ रहा है। भारतीय टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पीठ की समास्या के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की भुवनेश्वर पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण इस सीरीज से बाहर हुए है। इससे पहले खबर आई थी की भुवनेश्वर दूसरे टेस्ट में शामिल हो जाएंगे, लेकिन अब ये स्पष्ट हो गया है कि वे पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। खबरों के अनुसार भुवनेश्वर कि जगह तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को खिलाया जा सकता है। इससे पहले भारतीय कप्तान कोहली को लेकर भी खबरे आ रही थी की विराट भी तीसरे मैच में खेलेंगे या नहीं। इस समय भारतीय टीम के कई खिलाड़ी अपनी चोट की समस्या से परेशान है।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, के एल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, करूण नायर, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, डेविड मलान, मोईन अली, आदिल रशीद, जैमी पोर्टर, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड



Herald