Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय राजनीति में पदार्पण करेंगे गौतम गंभीर, इस पार्टी की ओर से लड़ेंगे चुनाव! 

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट मैदान पर बल्ले से जलवा दिखाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर अब भारतीय राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो गौतम गंभीर जल्द भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी इस दिग्गज क्रिकेटर को पार्टी के टिकट पर दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़वा सकती है।

भारत ने दिया 521 रन का लक्ष्य, इंग्लैंड को जीत के लिए बनाना होगा विश्व रिकॉर्ड

भारतीय जनता पार्टी की स्थिति दिल्ली में अच्छी नहीं है। यहां पर वह काफी समय से उनकी पार्टी का मुख्यमंत्री भी नहीं बना है। इस समय दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार है।

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज गंभीर ऐसे पहले क्रिकेटर नहीं होंगे जो क्रिकेट के बाद राजनीति में आएंगे। इससे पहले मंसूर अली खान पटौदी, नवजोत सिंह सिद्धू, विनोद कांबली, कीर्ति आजाद, मोहम्मद अजहरूद्दीन, मोहम्मद कैफ और प्रवीण कुमार भी भारतीय राजनीति में डेब्यू कर चुके हैं। वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर तो राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।

हार्दिक पांड्या ने कपिल देव को लेकर दिया ये बड़ा बयान, नहीं करे मेरी उनके साथ...

हालांकि अभी भी गौतम गंभीर क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन उन्हें अन्तरराष्ट्रीय मैच खेले काफी लंबा समय हो गया है। उन्होंने अपना आखिरी अन्तरराष्ट्रीय टी-20 मैच 2012 में खेला था।

गौतम गंभीर ने अन्तिम टेस्ट मैच 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। गौतम गंभीर ने 58 टेस्ट मैच में 4154 रन, 147 वनडे मैच में 5238 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में नौ और वनडे में 11 शतक लगाए है।

उन्होंने टी-20 में भी 932 रन बनाए थे। वह भारत की 2007 की टी-20 और 2011 की वनडे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे। उन्होंने इन दोनों ही फाइनल मैचों में भारत की ओर से शानदार बल्लेबाजी की थी।

गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग में भी दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राउडर्स की ओर से खेल चुके हैं। वह केकेआर को तो अपनी कप्तानी में दो बाद चैम्पियन बनवा चुके हैं।