इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जारी 5 मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मैच आज से साउथेम्प्टन में दोपहर 3.30 से शुरू होगा और इंग्लैंड 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2 टेस्ट मैच जीत चुकी है। इस सीरीज का तीसरा मैच भारत ने जीतकर इस सीरीज में 1 2 से पीछे है। आज इस सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया है। जल्द ही इंग्लैंड टीम के दो विकेट हो गए है ।
100 वनडे खेलने वाली 14वीं टीम बनी अफ़ग़ानिस्तान, जीत के मामले में है भारत से भी आगे
रिक्शाचालक की बेटी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर रच दिया ये नया इतिहास
आपको बता दे की इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने भारत के खिलाफ साउथेप्टन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया । आपको बता दे की यह एलिस्टर कुक का भारत के खिलाफ 29वां टेस्ट मैच है। इसके साथ ही वह भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं । इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोटिंग की बराबरी की है। पोटिंग ने भी अपने पूरे करियर में भारत के खिलाफ 29 टेस्ट मैच खेले थे ।
एशियाई खेलों में लगातार तीसरा पदक जीतकर इस मुक्केबाज ने बनाया ये नया रिकॉर्ड
आपको बता दे की उन्होंने इंग्लैंड के लिए एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है । पूर्व बल्लेबाज ज्यॉफी बॉयकोट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 टेस्ट मैच खेले थे । एलिस्टर कुक ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। हालांकि मौजूदा सीरीज में पहले तीन टेस्ट मैचों में वह बुरी तरह फेल हुए हैं ।
Herald