Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियन गेम्स: गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग, विनेश को पदोन्नति देगा रेलवे

नई दिल्ली 
रेलवे एशियाई खेलों में पुरुष और महिला वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बजरंग पूनिया और महिला पहलवान विनेश फोगाट को पदोन्नति देकर राजपत्रित अधिकारी का पद देगा। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों को हाल में घोषित की गई नीति के अनुरूप पदोन्नति दी जाएगी।  

गत तीन अगस्त को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे के खिलाड़ियों को पदोन्नति देने के लिए नई नीति को मंजूरी दी थी। नीति के तहत ओलिंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के अलावा पद्मश्री से सम्मानित खिलाड़ियों और कोच को पदोन्नति देकर अधिकारियों का पद दिया जाएगा। 

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘ओलिंपिक में दो बार खेलने वाले, एशियाई खेलों/कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के प्रयास को उचित मान्यता देने के लिए उन्हें अधिकारी पद पर पदोन्नत करने का फैसला किया गया है।’