भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले मैच में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले विराट कोहली को इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस विराट कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नही मानते हैं. उनका मानना कि वह इसके बेहद करीब हैं. साथ ही उन्होंने विराट को रोकने के लिए एक तरकीब भी खोज ली है.
ये कहा ट्रेवर बेलिस ने
क्रिकबज़ से बातचीत में इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा ”अगर वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नही हैं, तो वह इसके बेहद करीब हैं. जिस तरह से उन्होंने पहली और दूसरी पारी में बल्लेबाजी की वह बेहद शानदार था”

विराट कोहली पर दवाब बनाने के बारे में बताते हुए ट्रेवर ने कहा ”अगर हम दूसरे बल्लेबाजों पर दवाब बना सकते हैं तो इससे उस पर दवाब में इजाफा होगा.”
आगे ट्रेवर ने कहा ”हमने देखा है कि जब गेंद मूव हो रही थी, तो उनके बल्लेबाजों को खेलने में परेशानी आ रही थी. मुझे विश्वास है कि वह इस पर काम कर रहे होंगे कि वह घूमती गेंदों का सामना कैसे कर सकते हैं. जैसा कि हम ऑफ़ स्पिन गेंदबाजी को खेलने के लिए करने वाले हैं.”
उन्होंने कहा ”पहले टेस्ट में चारों पारियों में विकेट गिरे और सभी बल्लेबाज जूझते नजर आए. कोहली भी जो मुझे नहीं लगता कि शुरूआत में सहज थे. यह बल्लेबाजी के लिए काफी कठिन विकेट था.”

दूसरा टेस्ट मैच 9 अगस्त से लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज कर वापसी करना चाहेगी. एजबेस्टन में खेला गया मैच भारत लगभग जीता हुआ मैच ही हार गया था. गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के बाद भारतीय टीम को जीत के लिए सिर्फ 191 रन ही बनाने की जरुरत थी.
मगर विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज रन नही बना सका. विराट कोहली 51 रन बना पाए. जबकि पहली पारी में भी विराट ने 149 रनों की पारी खेली थी.
The post इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने विराट कोहली का किया अपमान, कहा वो नहीं है दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.