Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट में ये गेंदबाज बनाएगा विश्व रिकॉर्ड!

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 30 अगस्त से साउथम्प्टन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में मेजबान टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा सकते हैं।

चौथे मैच में सात विकेट हासिल करने के साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। इस मामले में वह ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे।

शमी के बाद अब इस क्रिकेटर की पत्नी ने लगाया दहेज और प्रताड़ना का आरोप

इस समय ग्लेन मैक्ग्रा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा ने 124 टेस्ट मैचों में 563 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन पर आठ विकेट रहा है। वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज एंडरसन ने अभी तक 141 टेस्ट मैचों में 557 विकेट झटक लिए हैं। उनके कॅरियर का बेस्ट प्रदर्शन 42 रन पर सात विकेट रहा है।

इस मामले में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कोर्टनी वाल्श हैं। जिन्होंने 132 मैचों में 519 अपने नाम किए हैं। भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव इस सूची में चौथे और न्यूजीलैंड के सर रिचर्ड हैडली पांचवें स्थान पर है। कपिल ने 131 मैचों मे 434 और हैडली ने केवल 86 मैचों में 431 हासिल किए हैं।

18वें एशियाई खेल: भारतीय एथलीटों ने दिखाया जलवा, नीरज ने स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

इस सूची में इस समय इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (427) छठे, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन सातवें (421), दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलाक आठवें (421), पाकिस्तान के वसीम अकरम नौवें (414) और वेस्टइंडीज कर्टनी एम्ब्रोस दसवें स्थान पर 405 मौजूद हैं।

जेम्स एंडरसन इस समय जिस प्रकार का प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुए यह जा सकता है कि इंग्लैंड का यह तेज गेंदबाज चौथे टेस्ट मैच में ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड तोड़ देगा।

2018 : वनडे में इन गेंदबाजों ने अभी तक चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, लिस्ट में एक भारतीय भी

एंडरसन ने लॉड्र्स टेस्ट में नौ विकेट हासिल कर इंग्लैंड को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी मैच में उन्होंने लॉड्र्स के मैदान में सौ विकेट पूरे करने की उपलब्धि हासिल की थी।