स्पोर्ट्स डेस्क:क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें हर दिन नए नए रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। आज हम आपको भारतीय टीम के उस रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर खिलाड़ी अपने नाम करना पसंद करता है। इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज को लेकर दुनिया भर के टीमों की नजरे जमी हुई है। आज हम आपको टेस्ट मैच की पारी में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर किसी भारतीय से टेस्ट क्रिकेट का सबसे अच्छे खिलाड़ी नाम पूछे तो सब लोगों का एक ही जवाब होग राहुल द्रविड़। लेकिन ऐसा नहीं है राहुल द्रविड़ टेस्ट के सबसे अच्छे खिलाड़ी माने जाते हैं।
लेकिन राहुल के नाम पहले सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का रिकॉर्ड था जो भारतीय टीम के इस समय में सबसे ज्यादा भरोसेमंद खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के नाम है। इस समय भारतीय टीम में चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छे खिलाड़ी बन गए है। पुजारा ने कई बार भारतीय टीम संकट की स्थिति से बाहर निकाला है। चेतेश्वर पुजारा ने 2017 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में बॉल खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। चेतेश्वर पुजारा ने अभी तक 57 टेस्ट मैच खेलकर 4496 रन बनाने में सफल हुए है। चेतेश्वर पुजारा ने 2017 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा 525 गेंदें खेलकर 202 रनों की यादगार पारी खेली थी। चेतेश्वर पुजारा से पहले सबसे ज्यादा बॉल खेलने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज था। दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार आज दिन में 3:30 बजे शुरू होगा।
संभावित भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, करुण नायर, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी।
संभावित इंग्लैंड टीम: जो रूट (कप्तान), एलेस्टर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोइन अली, आदिल रशीद, जैमी पोर्टर, सैम करन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स।
Herald