Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शर्मनाक: भारत रत्न अटल जी के निधन से शोक में डूबा था पूरा देश और नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान में मना रहे दोस्त के प्रधानमंत्री बनने का जश्न

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान में इमरान खान की शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमन्त्रित किया गया था. इस वजह से सिद्धू शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंचे जिसके बाद वह शनिवार को इमरान की शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा भी बने. नवजोत सिंह सिद्धू मौजूदा समय में पंजाब में कांग्रेस पार्टी के नेता हैं.

 हालाँकि  उनका पाकिस्तान में इमरान खान की शपथ ग्रहण समारोह  में जाना काफी महंगा पड़ गया है. क्योंकि जब सिद्धू पाकिस्तान गए थे. उससे पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का निधन हो चूका था. और इस वजह से पूरा देश शोक मना रहा था. तब सिद्धू पाकिस्तान के दोस्त की पार्टी में गए थे.

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने सिद्धू के लिए कहा ऐसा

इस लिए हर जगह पर आज सिद्धू मीडिया में छाए हुए हैं, लेकिन इस बीच कई बड़े नेता भाई निकल कर सामने आ रहे हैं. ऐसे ही हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्विट कर यह कहा लिखा है कि जहाँ पूरा भारत पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के निधन का शोक मन रहा है. भारत का हर नागरिक उनके निधन से दुखी है. तो सिद्धू पाकिस्तान में दोस्ताना निभा रहे हैं.

अभी केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने भारत भर में सात दिनों के लिए शोक घोषित किया है. जबकि पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान में इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने पर जश्न मना रहे हैं . यह अति शर्मनाक है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम ही है.

मान लिया कि इमरान खान और सिद्धु की दोस्त हैं क्या यह दोस्ती अब देश से बड़ी हो गई. इसलिए  पंजाब सरकार को नवजोत सिंह  सिद्धु के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

कहीं न कहीं नवजोत सिंह सिद्धू का पुराना याराना अब महंगा पड़ता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि इस शपथ ग्रहण समारोह में जाने से इस नेता की चौतरफा आलोचना की जा रही है. यह नेता उस समय पर अपनी दोस्ती निभा रहा था जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से पूरा भारत शोक मना रहा था.

The post शर्मनाक: भारत रत्न अटल जी के निधन से शोक में डूबा था पूरा देश और नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान में मना रहे दोस्त के प्रधानमंत्री बनने का जश्न appeared first on SportzWiki Hindi.