Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बारिश के चलते कल शुरू नहीं हो पाया इंग्लैंड और भारत का दूसरा टेस्ट मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कल भारतीय क्रिकेट टीम के लिये हमेशा भाग्यशाली साबित हुये लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना था। लेकिन बारिश और गीले मैदान के कारण खेल पूरी तरह धुल गया। बताया जा रहा है कि कल बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो पाया। इस सीरिज में अभी में भारत 1-0 से पिछड़ा हुआ है। साथ ही यह मैच जीतने के इरादे से भारतीय टीम मैदान में उतरना चाहती थी। साथ ही बताया जा रहा है कि लॉर्ड्स का मैदान भारतीय टीम के लिए बहुत भाग्यशाली माना जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले कल ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर दूसरे क्रिकेट टेस्ट के शुरू होने से पहले ही बारिश ने उमीदों पर पानी फेर दिया। दोनों टीमों ने बारिश के चलते लंच समय से पहले लिया गया ताकि समय की भरपाई हो सके लेकिन न तो बारिश रुकी और न ही खेल संभव हो पाया। पूरे दिन पिच और मैदान काफी गीली रही जिसके चलते मैच नही हो पाया। साथ ही पिच और मैदान को पूरे दिन कवर लगा के रखा गया जों मैदान गीला होने के कारण नहीं हटाए गए। भारत पहला टेस्ट बर्मिंघम में 31 रन से हार कर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ा हुआ है।

साथ ही बताया जा रहा है कि टेस्ट मैच शुरू होने से पहले ही बारिश आ गयी जिसकें चलते टॉस नही हो पाया पर बाद में अम्पायरों ने खेल की कोई संभावना न देखकर दिन का खेल समाप्त होने की घोषणा कर दी। साथ ही मैच शुरू नही होने के कारण दोनों टीमों ने अभी अपने अंतिम एकादश की घोषणा नहीं की दोनों टीमे मौसम और पिच के हालात को देखते हुए अपनी अंतिम एकादश की घोषणा करेंगी। साथ ही माना जा रह है कि अब दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोचक होगा। क्योंकि अब अगर मैच शुरू होता है तो मैच चार दिन का ही होगा।



Herald