आज पूरे देश में हमारे देश का सबसे यादगार दिन का जश्न मनाया जा रहा है। आज ही के दिन भारत को अंग्रेजों की हुकुमत से आजादी मिली थी। यानि 15 अगस्त 1947 को भारत ने अंग्रेजों के 200 सालों से चले आ रहे राज को खत्म कर आजादी वातावरण में सांस ली। इस आजादी से पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना सफर शुरू कर दिया था।
भारतवासियों को इन क्रिकेटरों ने दी सबसे बड़ी खुशी की सौगात
भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच 1932 में खेला। उसके बाद से भारत का क्रिकेट आज 86 सालों का सफर पूरा कर चुका है। इस दौरान भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे महान खिलाड़ियों ने योगदान दिया जिनके बूते भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को गर्व का पल महसूस कराया।

तो आज स्पोर्ट्ज विकी के द्वारा उन महान खिलाड़ियों में से पांच ऐसे खिलाड़ियों का बखान किया जाएगा, जिन्होंने अपने जबरदस्त योगदान से पूरे देश का सीना चौड़ा करने का मौका मुहैया कराया।
सचिन तेंदुलकर
विश्व क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज भारत के मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को कौन भूल सकता है। आज हमारे देश के स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर हम सचिन तेंदुलकर के देश को दिए गए योगदान का जिक्र करते हैं।
सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट टीम का 24 साल तक प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने एक से एक कीर्तिमान स्थापित किए। सचिन ने अपने इस 24 साल के करियर में सैकड़ो बार भारत के लोगों को खुशी की सौगात दी। उनके इस योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

महेन्द्र सिंह धोनी
महेन्द्र सिंह धोनी वो नाम जिसे भारतवासी कहते नहीं थकते हैं। भारतीय क्रिकेट इतिहास के महान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में हमारी क्रिकेट टीम ने वो कारनामें किए हैं जो इनसे पहले शायद ही किसी दिग्गज की कप्तानी में हुए।
ऐसे में आज आजादी के दिन हमारे देश की क्रिकेट टीम के महान कप्तान की महान उलब्धियों से आपको रूबरू करवाते हैं। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर रहे महेन्द्र सिंह धोनी ने भारत के लिए जबरदस्त योगदान दिया है।
इन्होंने साल 2011 में विश्व कप के अलावा साल 2007 में विश्व टी-20 और साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपनी अगुवायी में दिलवाकर भारतवासियों के सीने को गर्व से फुला दिया।

कपिल देव
कपिल देव…. इनका नाम सुनते ही हर हिदुंस्तानीयो के दिल में विश्व विजेता कप्तान की छवि बनने लगती है। भारतीय क्रिकेट टीम को महान ऑलराउंडर रहे कपिल देव ने 1983 में विश्व कप का ताज दिलाया।
भारतीय क्रिकेट इतिहास में इस जीत को सबसे बड़ा माना जाता है। क्योंकि यहीं से भारतीय क्रिकेट की दशा और दिशा ही बदल गई। इसके अलावा कपिल देव ने कई बार देश की जनता को यादगार पल दिए हैं, जिन्हें आज तक याद किया जाता है।

सौरव गांगुली
भारतीय क्रिकेट इतिहास में सौरव गांगुली एक बहुत ही दिग्गज कप्तान रहे। सौरव गांगुली ने भले ही भारत को कोई विश्व कप का ताज नहीं दिलाया हो लेकिन जिस तरह के वो कप्तान रहे हैं उससे तो उनके समय में विरोधी टीम के पसीनें छूट जाते थे।
सौरव गांगुली ही वो कप्तान बने जो भारतीय टीम को घऱ से बाहर जीताने को प्रेरित करने में कामयाब रहे। दादा के नाम से पहचाने गए सौरव गांगुली ने एक बल्लेबाज के तौर पर और एक कप्तान के तौर पर वो सबकुछ दिया है, जिसे देशवासी अपने जेहन में आज तक ताजा रखे हुए हैं।

राहुल द्रविड़
भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई महान खिलाड़ी हुए लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी रहा जो भले ही उस नाम से नहीं जाना गया जिसके वो हकदार थे लेकिन इन्होंने काम ही कुछ ऐसा किया है कई बार हमारे देश को गौरवान्वित पल दिए हैं।
ये हैं राहुल द्रविड़… भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाजों में राहुल द्रविड़ की गिनती की जाती रही है। भारत के एक ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने कभी भी अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड का बलिदान देकर टीम की जरूरत को समझा। इस खिलाड़ी ने एक बल्लेबाज के तौर पर वो सबकुछ दिया है जिस पर देश वासी गर्व कर सकते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post स्वतंत्रता दिवस स्पेशल : इन खिलाड़ियों ने एक बार नहीं बल्कि कई बार देश का सीना किया गर्व से चौड़ा, अंग्रेज भी मानते इनका लोहा appeared first on SportzWiki Hindi.