Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राही सरनोबत ने एशियाई खेलों में रचा इतिहास 

खेल डेस्क। 18वें एशियाई खेलों की निशानेबाजी में भारतीय खिलाडिय़ों का दबदबा बुधवार को भी जारी है। राही सरनोबत ने इतिहास रचते हुए निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

भारत ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 203 रन से हराया

इसके साथ ही राही इन खेलों में स्वर्णिम सफलता हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई है। 18वें एशियाई खेलों में यह भारत का चौथा स्वर्ण है। हालांकि राही इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिए दो बार शूट ऑफ से गुजरना पड़ा।

युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत की प्रशंसक बन गई हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्री

इस 27 वर्षीय निशानेबाज राही सरनोबत ने जकाबारिंग शूटिंग रेंज में खेलों के नए कीर्तिमान के साथ स्वर्ण पदक जीता है।राही को फाइनल में थाईलैंड की नपासवान यांगपैबून से कड़ी चुनौती मिली। दोनों निशानेबाजों का स्कोर एक समान 34 होने पर शूट ऑफ का सहारा लिया गया।

पहले शूट ऑफ में दोनों निशानेबाजों के बराबर रहने के बाद दूसरे शूट ऑफ का सहारा लिया गया जिसमें राही जीत हासिल करने में सफल रही। हालांकि गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मनु भाकर को निराशा हाथ लगी ली। वह छठे स्थान पर रहकर प्रतियोगिता से बाहर हुई।

थाईलैंड की नपासवान यांगपैबून ने रजत और कोरिया की मिनजुंग किम ने कांस्य पदक अपने नाम किया।इससे पहले निशानेबाजी प्रतियोगिता में युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने भारत को स्वर्ण और अनुभवी संजीव राजपूत ने रजत पदक दिलाया था।

युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने अपने पहले ही एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसी स्पर्धा में भारत के अभिषेक वर्मा ने भी कांस्य पदक जीता था।

संजीव राजपूत ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में रजत पदक पर निशाना लगाया है। जबकि इससे पहले राजस्थान की अपूर्वी चंदेला ने मिश्रित वर्ग में कांस्य पदक जीता था।