Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के हार के बाद भी नॉटिंघम क्रिकेट क्लब ने पांचवे दिन किया कुछ ऐसा, जीत लिया करोड़ो क्रिकेट प्रेमियों का दिल

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के पांचवे दिन का खेल आज 22 अगस्त बुधवार को खेला जाना है. भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे इस मैच के पांचवे दिन के खेल से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है.

भारत को मैच जीतने के लिए अंतिम दिन मात्र 1 विकेट की थी जरुरत 

सबसे पहले आपकों बता दें, कि इंग्लैंड की टीम को मैच के अंतिम दिन 210 रनों की जरुरत थी. वही भारत की टीम को इस मैच को जीतने के लिए मात्र एक विकेट की जरुरत थी. भारतीय टीम ने अंतिम दिन आखिरी विकेट लेकर अपनी जीत पक्की कर दी है. भारत ने 203 रन से मैच जीता.

पांचवे दिन का टिकट रखे थे फ्री 

बता दें, कि पांचवे दिन के खेल का मजा आप स्टेडियम में जाकर फ्री में देख सकते थे. दरअसल, नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम के आयोजकों ने इस मैच के पांचवे दिन का टिकट मुफ्त कर दिया था. आयोजकों ने स्टेडियम के गेट खोल दिए थे और कोई भी व्यक्ति मैदान पर आकर मैच का लुफ्त उठा सकता था.

पांचवे दिन का टिकट लेने वालों का पैसा भी किया वापस 

नॉटिंघम क्रिकेट क्लब ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा, “हम पांचवे दिन के मूल्य का निर्धारण नहीं कर पा रहे है. हमें लगता है, कि मैच के पांचवे दिन का पैसा लेना उचित नहीं है, इसलिए सभी मौजूदा टिकट धारकों के पैसे वापस किये जायेंगे.

वही पांचवे दिन के खेल को आप मुक्त में स्टेडियम आकर देख सकते है. 9 बजे गेट खुल जायेगा और हम आपका पांचवे दिन के खेल में स्वागत करते हैं.”

The post इंग्लैंड के हार के बाद भी नॉटिंघम क्रिकेट क्लब ने पांचवे दिन किया कुछ ऐसा, जीत लिया करोड़ो क्रिकेट प्रेमियों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.