खेल डेस्क। दोस्तों, जैसा कि आप जानते हो, भारतीय टीम में कई ऐसे खतरनाक बल्लेबाज आए जो अपनी तूफानी बल्लेबाजी से किसी भी समय मैच का रूख बदलने में माहिर है। क्रिकेट के मैदान में आए दिन कई रिकॉर्ड बनते है वो टूटते है। आज हम भारत के उन बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने सबसे ज्यादा वनडे में शतक लगाए है। तो आइए नजर डालिए ऐसे भारतीय बल्लेबाजों पर...
2019 विश्वकप में ये युवा भारतीय नजर आ सकते हैं मैदान में
सचिन तेंदुलकर : भारतरत्न सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कई ऐसी बड़ी पारियां खेल कर टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बनाए है। सचिन तेंदुलकर ने वनडे करियर में सबसे ज्यादा 18426 रन बनाए है। सचिन तेंदुलकर ने वनडे में सबसे ज्यादा 49 शतक लगाए है। सचिन इस मामलें में टॉप पर है।
कोहली ने शतक लगाकर इस तरह किया अनुष्का की ओर इशारा, फिर अनुष्का ने दिया ये जवाब
विराट कोहली : भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली इस समय इंग्लैंड की धरती पर अपने जलवे बिखेर रहे है। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में 201 पारियों में 35 शतक और 47 अर्धशतक लगा चुके है।
सौरभ गांगुली : बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगूली ने क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बनाए है। सौरभ गांगुली ने अपने वनडे करियर में 297 पारियों में 11221 रन बनाए है। सौरभ गांगुली ने इस दौरान वनडे में 22 शतक भी जमाए है।
आम की गुठली के कुछ घरेलू उपाय, जो सेहत के लिए हो सकते है काफी गुणकारी
रोहित शर्मा : हिटमैन रोहित शर्मा ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। रोहित शर्मा ने अपने करियर में सबसे ज्यादा 3 दोहरे शतक लगाए है। रोहित शर्मा के नाम टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित शर्मा ने वनडे की 175 पारियों में 18 शतक लगाए है।