Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अटल बिहारी वाजपेयी ने ख़ास मैसेज लिखकर सौरव गांगुली को भेंट की थी बैट और फिर भारत ने जीता वो सीरीज

राजनीति के बड़े नेता और पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार सौरव गांगुली को बुलाकर बैट गिफ्ट किया था. जिस बैट को लेकर गांगुली पाकिस्तान खेलने गए थे. इस बैट पर अटल जी ने एक सन्देश भी लिखा था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी.

जब अटल जी के कार्यकाल में टीम इंडिया ने किया पाकिस्तान दौरा 

राजनीति के चलते भारत और पाकिस्तान टीम के बीच मौजूदा समय में द्विपक्षीय सीरीज बंद हैं. मगर 2004 में भारतीय टीम ने अटल जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में एक चर्चित पाकिस्तान दौरा किया था.

भारतीय क्रिकेट टीम ने 1997 में पाकिस्तान जाकर क्रिकेट खेला था, मगर दो साल बाद 1999 में हुए कारगिल युद्ध के चलते दोनों देशों के बीच खेल बंद हो गया था.

एक लंबे समय बाद 2004 में भारतीय टीम पांच वनडे और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने पाकिस्तान जा रही थी. उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे. भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम थी. यह बात अटल जी जानते थे. ऐसे में उन्होंने सौरव गांगुली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम को अपने पास बुलाया.

अटल जी ने इस दौरान एक बैट गिफ्ट किया. इस बैट पर उन्होंने एक सन्देश भी लिखा. जिसकी काफी चर्चा भी हुई थी. इसमें लिखा था ‘खेल ही नहीं दिल भी जीतिए, शुभकामनाएं’

भारतीय टीम ने हासिल की थी जीत 

सीरीज 11 अप्रैल 2004 से शुरु होनी थी मगर देश में इसका काफी विरोध हुआ. सीरीज को रद्द करने की मांग तक उठी, लेकिन कड़ी सुरक्षा के बीच भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान पहुंची और वहां पूरी सीरीज खेली. भारतीय टीम ने 3-2 से पाकिस्तान को हराकर वनडे सीरीज अपने नाम की थी. जबकि 2-1 से टेस्ट सीरीज पर भी कब्ज़ा जमाया था.

टेस्ट सीरीज में वीरेंद्र सहवाग ने सर्वाधिक रन बनाए थे. सहवाग ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 438 रन ठोके थे. वहीं अनिल कुंबले ने सर्वाधिक 15 विकेट लिए थे.

The post अटल बिहारी वाजपेयी ने ख़ास मैसेज लिखकर सौरव गांगुली को भेंट की थी बैट और फिर भारत ने जीता वो सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.