स्पोर्ट्स डेस्क। कल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत दो मैच हारकर इस सीरीज को हारने की कगार पर आकर खड़ी हो गई है। कल का मैच भारतीय टीम के फाइनल मैच से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। कल का मैच इंग्लैंड के लिए भी बहुत ज्यादा महत्व रखता है क्योंकि कल का मैच जीतकर इंग्लैंड इस सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन इंग्लैंड को इस सीरीज में ताकतवर बनाया है। इस सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम जीत के करीब आकर मात्र 31 रनों से हार गई और दूसरे टेस्ट पारी और 159 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
लेकिन इस सीरीज में भारत की हार की वजह भारतीय बल्लेबाजी रही है। इस सीरीज का तीसरा मैच कल भारतीय समय के अनुसार ट्रेंटब्रिज स्टेडियम में दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। कल का मैच भारतीय टीम के लिए पिछले हार का बदला लेकर सीरीज में बनी रहना चाहेगी। लेकिन कल का मैच इंग्लैंड जीतकर इस दौरे की दूसरी सीरीज जीतने का नया रिकॉर्ड बनाएंगी। पिछले मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीठ की चोट से परेशान थे और उनका कल के मैच को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है की वह कल का मैच खेलेंगे या नहीं।अगर विराट तीसरे टेस्ट से बाहर होते है तो भातरीय टीम के लिए बहुत बड़ा झटका हो सकता है। विराट के खेलने को लेकर इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस का मामना है कि वह इंग्लैंड के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा खतरनाक खिलाड़ी है।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, के एल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, करूण नायर, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.
इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, डेविड मलान, मोईन अली, आदिल रशीद, जैमी पोर्टर, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड.
Herald