स्पोर्ट्स डेस्क।भारत का इंग्लैंड दौरा ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। इस दौरे में भारतीय टीम ने केवल टी 20 सीरीज को अपने नाम किया है। लेकिन इसके बाद वनडे सीरीज हार चुकी है। इसके बाद 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत लगातार दो मैच हार चुकी है। इस सीरीज का तीसरा मैच कल से शुरू होने जा रहा है। लेकिन इस सीरीज में भारतीय टीम की हार का कारण भारतीय बल्लेबाजों रहे हैं। भारतीय टीम का इस टेस्ट सीरीज में कुछ अच्छा नहीं बीत रहा है और बल्लेबाजी क्रम के साथ विकेटकीपर को लेकर भी बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। तीसरे मैच से पहले कोहली अपनी फिटनेस के कारण मैच से बाहर हो सकते हैं। लेकिन इसके साथ भारतीय टीम विकेटकीपर को लेकर सबसे ज्यादा परेशान है।
पिछले कुछ समय से भारतीय टीम टेस्ट मैचों में दो या तीन विकेटकीपर के साथ मैच खेल रही है। भारतीय टीम रिद्धिमान साहा,दिनेश कार्तिक और पार्थिव पटेल को भी अजमा चुकी है। इन तीनों विकेटकीपर ने अभी तक अच्दा प्रदर्शन करके नहीं दिखाया है। विराट को बल्लेबाजों के साथ विकेटकीपर की समस्या से भी सामना करना पड़ रहा है। कुछ खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की तीसरे टेस्ट मैच युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है। अगर विराट तीसरे टेस्ट से बाहर होते है तो भातरीय टीम के लिए बहुत बड़ा झटका हो सकता है। विराट के खेलने को लेकर इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस का मामना है कि वह इंग्लैंड के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा खतरनाक खिलाड़ी है। भारत को तीसरे मैच में किसी भी तरह से जीत हालिस करके इस सीरीज में बना रहना होगा।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, के एल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, करूण नायर, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह
इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, डेविड मलान, मोईन अली, आदिल रशीद, जैमी पोर्टर, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड
Herald