Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के बल्ले में छुपा हुआ हैं उनके शानदार बल्लेबाजी का राज, देखे क्या है ख़ास

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का 3 मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर खेला जा रहा है. जहाँ पर तीसरे मुकाबले विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया.

कोहली ने इस टेस्ट सीरीज में यह दूसरा शतक लगाया है. वही कप्तान ने कई बड़े खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. भारतीय कप्तान कोहली इसी मैच की पहली पारी में भी शतक लगाने के करीब थे, लेकिन उस पारी में वह 97 रन बनाकर आउट हो गए थे.

अब तक किया हैं शानदार प्रदर्शन

कप्तान विराट कोहली कई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं. इस खिलाड़ी का बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन रहा है. इस खिलाड़ी का साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ कोई खास प्रदर्शन नहीं रहा था, लेकिन कप्तान के रूप में यह खिलाड़ी इंग्लैंड में चल रही सीरीज में रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर हैं. कप्तान के रूप में कोहली का बल्ला इंग्लैंड में आग उगल रहा है. इस खिलाड़ी ने अकेले ही टीम को आगे बढाया है.

इस सीरीज में जड़ दिया 23वॉ शतक

अब तीसरे मैच में भारत की टीम अपनी जीत की ओर एक कदम बढ़ा रही है. तीसरे मैच की दूसरी  पारी में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाकर अपने टेस्ट करियर का 23वॉ शतक पूरा किया. अब वह भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए, जिन्होंने इंग्लैंड की धरती पर सीरीज में सबसे ज़्यादा रन बनाए है.

अभी चौथे दिन के खेल में इंग्लैंड की हालत ख़राब दिख रही है. क्योंकि भारत ने इंग्लैंड को 521 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है. जिसके जबाब में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों का शिकार किया है. अभी इंग्लैंड को जीत के लिए 437 रनों की जरूरत है.

कोहली का लल्ला है इस तरह का

इस बीच कप्तान कोहली जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब हमारी नज़र उनके बल्ले पर पड़ी.  उनके बल्ले में एमआरएफ के पास में जीनियस शब्द लिखा है. इस बारें में आपको शायद जानकारी नहीं है, कि यह “जीनियस” शब्द क्यों लिखा हुआ है.

एमआरएफ एक ब्रांड है, जिसने क्रिकेट के लिए बल्ला भी बनाया है. और एमआरएफ जीनियस इंग्लिश विलो एक एडिशन है, जो सबसे महँगी बैट में से एक होता है.

इस बल्ले का इस्तेमाल बड़े दिग्गज बल्लेबाज करते है. सचिन तेंदुलकर और एबी डी विलियर्स जैसे दिगग्ज खिलाड़ी यही बल्ला इस्तेमाल करते है.

The post विराट कोहली के बल्ले में छुपा हुआ हैं उनके शानदार बल्लेबाजी का राज, देखे क्या है ख़ास appeared first on SportzWiki Hindi.