भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले कुछ समय से फिटनेस को सबसे ज्यादा अहमियत दी जा रही है। भारतीय टीम में स्थान बनाने के लिए खिलाड़ियों के लिए परफेक्ट फिटनेस सबसे बड़ा आधार माना जा रहा है। जब से भारतीय क्रिकेट टीम में यो-यो टेस्ट को तवज्जों दी जा रही है तब से तो टीम का माहौल पूरी तरह से बदला हुआ है।

भारतीय टीम में फिटनेस पर दिया जा रहा है सबसे ज्यादा जोर
भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने फिटनेस टेस्ट की सबसे कठिन बाधा यो-यो टेस्ट को पार करते हुए टीम में स्थान बना रहे हैं। और जो खिलाड़ी पूरी तरह से फिट होने के बाद भी यो-यो टेस्ट की बाधा को पार नहीं कर पा रहा है उन्हें टीम में मौका नहीं मिल पा रहा है।

रवि शास्त्री की फिटनेस पर उठे सवाल
चलिए इस कठिन फिटनेस की प्रक्रिया यो-यो टेस्ट के आने के बाद खिलाड़ी तो पूरी तरह से फिट हैं लेकिन वहीं भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री की फिटनेस बहुत ही हास्यास्पद बनी हुई है। जो शख्स टीम के साथ एक गाइड या प्रेरक के रूप में जुड़ा है उसकी फिटनेस को देख तो कोई भी हंसने को मजबूर हो जाएगा।

चेले हैं पूरी तरह से फिट लेकिन गुरू की फिटनेस का उड़ा मजाक
रवि शास्त्री की फिटनेस का लेवल बुरी तरह से गिरा हुआ है। शास्त्री जब टीम के साथ टिप्स देते या प्रैक्टिस के दौरान मौदूज रहते हैं तो उनकी बाहर निकलती हुई तोंद साफ नजरआती है। इसी कारण से उनका कई बार मजाक भी बना है।

हर्ष गोयनका ने रवि शास्त्री की फिटनेस का उड़ाया मजाक
उसी तरह से इस बार इंग्लैंड में भारतीय टीम की प्रैक्टिस पर निगरानी रखने के दौरान खड़े मुख्य कोच रवि शास्त्री की एक फोटो को आईपीएल में दो साल शामिल रही टीम राईजिंग पुणे सुपरजॉइंट के मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने रवि शास्त्री की फिटनेस का मजाक उड़ाया।
इस फोटो को ट्वीटर पर जब हर्ष गोयनका ने शेयर किया उसके बाद तो इस फोटो पर लाइक्स और कमेंट भी जमकर मिल रही हैं। यूजर्स भी रवि शास्त्री की फिटनेस का मजाक उड़ा रहे हैं। इस ट्वीट पर अब तक 800 से ज्यादा लाइक और 118 कमेंट आ चुके हैं।
For the second test match #ENGvIND, one cricket player who looks ready to DELIVER is Ravi Shastri. pic.twitter.com/QUJ83dFJ1e
— Harsh Goenka (@hvgoenka) August 8, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post धोनी के सबसे बड़े आलोचक हर्ष गोयनका ने अब रवि शास्त्री की फिटनेस का इस तरह उड़ाया मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.