भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने क्रिकेट इतिहास में कई शानदार उपलब्धियां अपने नाम की है. एमएस धोनी ने भारतीय टीम को साल 2011 का विश्व कप जीताया.
वहीं धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 के टी-20 विश्वकप में भी जीत दिलाई थी और साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में भी जीत दिलाई थी. धोनी के नाम अनगिनत उपलब्धियां है. जिसके चलते उनके करोड़ो क्रिकेट प्रशंसक भी है.
धोनी करेंगे ‘लवरात्री’ फिल्म का प्रचार

अभिराज मिनवाल जल्द ही बॉलीवुड में दो नये चेहरो को डेब्यू कराने जा रहे है. दरअसल, अभिराज मिनवाल के निर्देशन में आयुष शर्मा और वरीना हुसैन अपनी डेब्यू फिल्म करने जा रहे है. इस फिल्म का नाम ‘लवरात्री’ है. फिल्म का ट्रेलर सांग रिलीज हो चुका है और यह फिल्म 5 अक्टबूर को रिलीज होने वाली है.
बता दें, कि इस फिल्म खुद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी करने वाले है. आयुष और वरीना फिलहाल अपनी इस फिल्म का प्रचार कोलकाता में कर रहे है, लेकिन वह जल्द ही अपनी इस फिल्म के प्रचार के लिए रांची जायेंगे.
खुद रांची में धोनी दोनों के साथ फिल्म का प्रचार करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही डेब्यू स्टार्स को धोनी ने अपने घर पर डिनर के लिए भी इनवाइट किया है. हालाँकि, अब देखना दिलचस्प होगा, कि दोनों धोनी के घर डिनर के लिए जाते है या नहीं.
फिल्म की कहानी में गरबा का काफी अहम रोल रहने वाला है. बता दें, कि इन दोनों न्यू स्टार्स की इस फिल्म का प्रमोशन खुद सलमान खान भी कर रहे है.
इससे पहले ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ का कर चुके है प्रचार

आपकों बता दें, कि एमएस धोनी पहली बार किसी फिल्म का प्रचार नहीं कर रहे है. इससे पहले उन्होंने अपने जीवन पर आधारित बनी फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ का भी प्रचार किया था. उनकी यह बायोपिक फिल्म उनके समर्थकों को काफी पसंद आई थी.
The post एमएस धोनी ‘लवरात्री’ फिल्म का करेंगे प्रमोशन, रांची में खुद के घर डिनर पर किया दोनों एक्टर को आमंत्रित appeared first on SportzWiki Hindi.