Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कीया सुपर लीग में धमाल मचा रही स्मृति मन्धाना ने इस खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा बल्लेबाज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बाएं हाथ की शानदार ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने मंगलवार को अपने पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में खुलासा किया है. वह पसंदीदा क्रिकेटर श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगाकारा हैं. स्मृति ने बताया है कि किस तरह वह संगाकारा की बल्लेबाजी से प्रभावित हुई.

स्मृति ने दुनिया की तमाम महिला दिग्गज क्रिकेटरों को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड में किया सुपर लीग टी-20 में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 387 रन बनाए हैं.

ये बताया स्मृति मंधाना ने

बीसीसीआई टीवी से बातचीत में स्मृति मंधाना ने बताया कि

”संगाकारा सर की मैं बहुत बड़ी फैन हूं जब से मैंने टीवी पर उन्हें पहली बार खेलते देखा था. जब भी मुझे अपनी बल्लेबाजी को लेकर कोई संदेह होता है या मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही होती हूं, तब मैं घर जाकर उनकी वीडियो क्लिप्स देखती हूं.”

आगे स्मृति ने कहा

”वह हमारे गेम (सुपर लीग) में कमेंट्री कर रहे थे. मैंने उनसे पूछा था कि आपको मेरी बल्लेबाजी में कोई कमी लगी हो जिसमें मैं सुधार कर सकूं. उन्होंने कहा तुम बहुत अच्छा कर रही हो अगर इस बारे में ज्यादा सोचोगी तो फिर जिस तरह अभी बल्लेबाजी कर रही हो उस तरह नही कर पाओगी. अपनी बल्लेबाजी के बारे में कुमार संगाकारा जैसे महान बल्लेबाज से यह सुनना मेरे लिए अच्छा रहा. इससे मेरा आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा.”

वहीं जब स्मृति मंधाना से किया सुपर लीग में खेलने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा

”मैं इस लीग में खेलने के लिए काफी उत्साहित थी, क्योंकि विश्वकप में मैं इन्ही गेंदबाजों का सामना करुँगी. अब उनका सामना करने के बाद मै अपनी टीम को बता पाऊँगी कि वह किस तरह से गेंदबाजी करते हैं और किस तरह कि रणनीति बनाते हैं”

स्मृति मंधाना ने 41 वनडे मैच भारतीय टीम के लिए खेले हैं. जिसमें उन्होंने 37.53 की औसत से 1464 रन बनाए हैं. स्मृति ने तीन शतक और 11 अर्द्धशतक अभी तक लगाए है.

The post कीया सुपर लीग में धमाल मचा रही स्मृति मन्धाना ने इस खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.