स्पोर्ट्स डेस्क।इस समय भारत और इंग्लैंड बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीत लिया है। पहले मैच में मिली हार के बाद भारत इस श्रृखंला में 1-0 से पिछड़ गया है। इस सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स के मैदान में खेला जाएंगा। पहले मैच में भारतीय कप्तान ने शानदार पारी खेलकर सब लोगों का दिल जीत लिया था। विराट की इस बल्लेबाज को देखकर क्रिकेट पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी जमकर तारीफ की है। विराट ने इस सीरीज के पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी करके आईसीसी की टेस्ट रैंकिग में 934 अंक के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए है।
आईसीसी की टेस्ट रैंकिग में दूसरे स्थान पर आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 926 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ढ़ाई साल से नंबर एक खिलाड़ी बने हुए थे। लेकिन स्मिथ पर बॉल टेंपरिंग करने के बाद उन पर 1 साल के लिए प्रतिबंध का फायदा विराट कोहली को मिला है। विराट की इस बल्लेबाजी को देखकर ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व खिलाड़ी स्टीव वॉ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली मौजूदा दौर का सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज घोषित किया है। स्टीव वॉ ने कोहली की जमकर तारीफ करने के साथ उनकी तकनीक को दूसरे बल्लेबाजों से बेहतर बताया है।
स्टीव वॉ ने कहा कि विराट एक ऐसे बल्लेबाज है जो अपनी टीम के लिए किसी भी हालात में रन बना सकते हैं। इस समय विराट सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और जावेद मियांदाद की तरह शानदार प्रदर्शन करके दिखा रहे हैं। जब टीम बड़ी मुश्बित में होती है तो विराट अकेले ही अपनी टीम को उस मुश्किल घड़ी से बाहर निकालने का काम करते हैं। अगर इस समय कोहली के प्रदर्शन को देखा जाएं तो वह टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने का अधिकार रखते हैं।
Herald