इंटरनेट डेस्क। खेल प्रतिभा को विकसित करने और खेल प्रतिभाओं को खोजने के लिए देश में जमीनी स्तर पर कई तरह के प्रयास किए जा रहे है और उसके लिए कई खिलाड़ी और कई कंपनिया आगे आ रही हैै। इन प्रयासों के बाद देश को अच्छे खिलाड़ी तो मिलेंगे ही साथ ही देश में खेल भावना का एक माहौल भी बनेगा।
पहला टेस्ट हारने के बावजूद विराट कोहली ने दर्ज करवाई अपने नाम ये उपलब्धि
इसी दिशा में अभिनव बिंद्रा, योगेश्वर दत्त, पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभा विकसित करने के लिए क्राउड-फंडिंग अभियान का समर्थन किया हैं। इन तीनाेंखिलाड़ियों का कहना है की इस अभियान से देश में कई प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा।
इसके लिए ऑनलाइन कैब कंपनी ओला ने ;रोड टू गोल्ड अभियान शुरू किया है जिसमें ग्राहक हर यात्रा के लिए एक रुपये का योगदान दे सकते हैं। यह अभियान उन सभी 110 शहरों में शुरू किया गया है जहांकंपनी कैब अपनी सेवा देती है।
क्रिकेट छोड़ जोगी बने वीरेन्द्र सहवाग! इस रूप में लोगों को चौंकाया
कंपनी की और से एक बयान में कहा गया है की इससे जमा किये गये पैसों का इस्तेमाल देश के विभिन्न क्षत्रों से खेल प्रतिभाओं की खोज करना उनकी पहचान करना और उन्हें आगे लाने में खर्च किया जाएगा। जो प्रतिभाए खेल के लिए निकल कर आएंगी उनके लिए गांगुली, महेश भूपति, बिंद्रा और योगेश्वर जैसे खिलाड़ी मार्गदर्शक बनेंगे और और इन प्रतिभाओं की सहायता करेंगे।
केवल इतनी ही गेंदों पर शतक बनाकर मंधाना ने हासिल की ये उपलब्धि
इस अभियान का प्रचार बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी आगामी फिल्म ;गोल्ड के सितारे करेंगे।इस अभियानके तहत ओला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा, हम जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी करके खुश है और ये दोनों ही खेल और मनोरंजन जगत के बड़े समर्थक रहे हैं।