इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के परिणाम के साथ ही आईसीसी ने अपनी ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय टीम ने अपने खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट मैच में 203 रनों से हरा दिया। और भारत के खिलाड़ियों ने अपनी रैंकिंग में खासा सुधार किया।

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में विराट कोहली फिर बने नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज
आईसीसी की ताजा जारी बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने नॉटिंघम टेस्ट मैच की दोनों पारियों में मिलकर 200 रन बनाने के साथ ही एक बार फिर से बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर वन का स्थान हासिल कर लिया है।
विराट कोहली ने इस टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 149 और 51 रनों की पारियां खेल स्टीवन स्मिथ को हटाकर नंबर वन बल्लेबाज बने थे लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट मैच में नाकामी ने विराट कोहली को दूसरे स्थान पर खिसका दिया था। इस तरह से कोहली ने एक बार फिर से स्टीवन स्मिथ को बेदखल कर नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट कोहली ऑल टाइम बेस्ट रैंकिंग में आए टॉप-10 में
विराट कोहली ने रिकॉर्ड 937 अंको के साथ टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंंच गए हैं। इसमें विराट कोहली के लिए खास बात ये है कि 937 अंकों के साथ कोहली ऑल टाइम बेस्ट रैंकिंग पॉइंट में टॉप-10 में आ गए हैं। उनसे ज्यादा सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग पॉइंट डॉन ब्रेडमैन(961), स्टीवन स्मिथ(947), लेन हटन(945), जैक होब्स और रिकी पोंटिंग(942), पीटर मे(941) गैरी सोबर्स, क्लाइव लॉयड और कुमार संगकारा(938) आगे हैं।

इन भारतीय बल्लेबाजों ने भी लगायी रैंकिंग में छलांग
विराट कोहली की इस ऐतिहासिक छलांग के अलावा भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजों की रैंकिंग में चेतेश्वर पुजारा ने अपनी रैंकिंग को कायम रखा और 6 स्थान पर मौजूद हैं, अजिंक्य रहाणे ने 19वां स्थान हासिल किया। तो वहीं सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी रैंकिंग में उछाल हासिल किया है और वो 22वें स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा हार्दिक पंड्या ने 52 रनों की पारी खेल लंबी छलांग लगाते हुए 51वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को हुआ खराब फॉर्म का नुकसान
तो वहीं इंग्लैंड के लिए इस बल्लेबाजी रैंकिंग में कप्तान जो रूट के अलावा कई खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है। जो रूट तीसरे से पांचवे स्थान पर खिसक गए हैं तो वहीं जॉनी बेयरेस्टो को भी 10 से 11वें स्थान पर जाना पड़ा है। इसके अलावा शानदार शतक लगाने वाले जोस बटलर ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है और वो 47वें स्थान पर आ गए हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post Breaking News – टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर से नंबर- 1 बने विराट कोहली, टीम इंडिया के इन बल्लेबाजो को भी हुआ बड़ा फायदा appeared first on SportzWiki Hindi.