Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Breaking News: पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकता है यह दिग्गज खिलाड़ी, टीम पर मंडराया संकट

इंग्लैंड टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने पिछले साल ब्रिस्टल के पब के बाहर हुए मारपीट को लेकर कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। ब्रिस्टल कोर्ट में उनका ट्रायल चल रहा है और इसी वजह से वह लॉर्ड्स में हुए सीरीज के दूसरे मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इंग्लैंड के लिए अच्छी बात ये रही कि टीम को क्रिस वोक्स की वजह से स्टोक्स की कमी महसूस नहीं हुई।

कुछ दिन और चल सकता है ट्रायल

पिछले सप्ताह शुरू हुआ ट्रायल आज यानि सोमवार को भी चलेगा और इसे आगे चलते रहने की उम्मीद की जा रही है। इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ सीरीज का तीसरा मैच शनिवार यानि 18 अगस्त से ट्रेंट ब्रिज में खेलेगी।

इस मैच के लिए टीम का चयन मंगलवार को ही किया जाएग। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि स्टोक्स को तीसरे टेस्ट के लिए टीम में जगह न मिले।

पूरी सीरीज से भी हो सकते हैं बाहर

डेली मेल की खबर को माने तो इंग्लैंड का यह स्टार ऑलराउंडर भारत के खिलाफ हो रहे टेस्ट सीरीज से पूरी तरह बाहर हो सकता है। खबर के अनुसार कोर्ट का ट्रायल काफी लम्बा चल गया है और इसी वजह से स्टोक्स मेंटली मैच के लिए तैयार नहीं हो पाएंगे।

इस बात पर अंतिम फैसला इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की मीटिंग के बाद लिया जाएगा। साथ ही अगर स्टोक्स को ट्रायल के बाद तुरंत टीम में शामिल किया जाता है तो ईसीबी को अपनी प्रतिष्ठा का डर भी बना रहेगा।

यह था पूरा मामला

पिछले साल सितंबर में ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब के बाहर बेन स्टोक्स की एक व्यक्ति से लड़ाई हो गई थी। जिसके बाद उस व्यक्ति की आंख के पास की हड्डी टूट गई। इसी मामले में पिछले सोमवार से सुनवाई चल रही है।

इस घटना के बाद उन्हें इंग्लैंड टीम से भी सस्पेंड कर दिया गया था। अब इस केस पर फैसला आने वाला है।

The post Breaking News: पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकता है यह दिग्गज खिलाड़ी, टीम पर मंडराया संकट appeared first on SportzWiki Hindi.