भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। इन लगातार दो हार के बाद तीसरा टेस्ट मैच शनिवार से नॉटिंघम में शुरू होने जा रहा है।

जब भारतीय टीम में बदलाव की बात की जाए तो युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का डेब्यू कर रहे है। पहले दो टेस्ट मैचों में दिनेश कार्तिक बुरी तरह से नाकाम रहे हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में अपने टेस्ट डेब्यू का मौका दे दिया है.
पंत के बारे में जाने 5 खास बाते
ऋषभ पंत को डेब्यू करने का मौका मिलता है या नहीं ये तो कुछ ही समय में साफ हो जाएगा, लेकिन आज हम आपको इस 20 साल के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी के बारे में बताते हैं वो 5 खास बाते जो इनके करियर में भी रही हैं अहम….
रात को 2 बजे बस पकड़कर पहुंचते थे प्रैक्टिस करने
ऋषभ पंत आज भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। लेकिन ये राह उनके लिए इतवनी आसान नहीं रही है। ऋषभ पंत को इसके लिए बहुत ही कड़ी मेहनत करनी पड़ी है और बहुत कुछ ज्याग करना पड़ा है। 4 अक्टूबर 1997 में पंत का जन्म हरिद्वार में हुआ था।
उनके माता-पिता अपने बेटे को देश के लिए खेलने का सपना पाले थे। इसके लिए पंत को कई बार हरिद्वार से रात 2 बजे दिल्ली के लिए बस पकड़नी पड़ी। कुछ समय बाद रोज दिल्ली इस तरह से पहुंचनें में दिक्कत होने के कारण उनका परिवार दिल्ली आ बसा।

राजस्थान से खेलने का किया प्रयास, लेकिन बाहरी होने के कारण किए गए बाहर
ऋषभ पंत के कोच तारक सिन्हा हैं। तारक सिन्हा ने दिल्ली क्रिकेट बोर्ड में लिप्त राजनीति को देखते हुए ऋषभ पंत को राजस्थान के लिए खेलने को कहा। ताकि वहां पर पंत को ज्यादा मौका मिल सके। इसके बाद ऋषभ पंत भी राजस्थान खेलने पहुंच गए। वहां उन्होंने अंडर-14 और अंडर-16 क्रिकेट खेली लेकिन बाहरी के होने के कारण उन्हें बाहर कर दिया।

भारतीय अंडर-19 टीम के लिए चमके पंत
भले ही ऋषभ पंत को राजस्थान से बाहर कर दिया लेकिन एक बार फिर से वो दिल्ली आ पहुंचे। यहां से उन्होंने कड़ी मेहनत कर 2016 में भारतीय अंडर-19 टीम में जगह बनायी। फिर क्या था इस खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अंडर-19 विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया। पंत ने इस टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ केवल 18 गेंदो में पचासा जड़ा था। उनके इस खतरनाक प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल में दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम ने शामिल कर लिया।

रणजी के रण में पंत का धमाका
अब तो युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत पर फैंस की नजरें रहने लगी। साल 2016-17 के रणजी ट्रॉफी में ऋषभ पंत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ऋषभ पंत ने इस रणजी टूर्नामेंटमें महाराष्ट्र की मजबूत टीम के खिलाफ 308 रनों की पारी खेल डाली। और वो ऐसा करने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने। उससे पहले वसीम जाफर और अभिनव मुकुंद ऐसा कर चुके थे।

रणजी का रिकॉर्ड तोड़ शतक
अपने इस तिहरे शतक के आत्मविश्वास ने ऋषभ पंत मे जबरदस्त जोश का संचार किया। इसके बाद तो ऋषभ पंत और भी खरतरनाक हो चले। ऋषभ पंत ने इसी रणजी सीजन 2016-17 में ही झारखंड के खिलाफ तो चमत्कार ही कर दिया। झारखंड के खिलाफ पंत ने महज 48 गेंदो में ही शतक जड़कर रणजी क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया।

Proud moment for young Rishabh Pant as he becomes the 291st player to represent #TeamIndia in Test cricket.#ENGvIND pic.twitter.com/k63yG7IRrU
— BCCI (@BCCI) August 18, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post CONFIRMED: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में ऋषभ पंत कर रहे डेब्यू, जाने पन्त के बारे में ये 5 बाते appeared first on SportzWiki Hindi.