Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CPL 2018: शाई होप के 12 गेंदों में 60 रनों की पारी और स्टीव स्मिथ के शानदार पारी से जीती बारबाडोस ट्रिडेंटस

कैरिबियन प्रीमियर लीग का छठवां मैच गयाना अमेज़न वारियर्स और बारबाडोस ट्रिडेंटस के बीच खेला गया। जहाँ घरेलू टीम गयाना अपना तीसरा मैच खेल रही थी वहीं बारबाडोस की टीम के लिए यह टूर्नामेंट का पहला मैच ही था। शोएब मालिक  की कप्तानी वाली गयाना को यहाँ टूर्नामेंट की पहली हार मिली।

बारबाडोस की हुई खराब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस की शुरुआत ख़राब रही और दोनों ही सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ और मार्टिन गुप्टिल 2 ओवर के अंदर ही पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद साईं होप ने स्टीवन स्मिथ (41) के साथ तीसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी बनाई।

होप ने 45 गेंदों में 88 रनों की पारी खेली वहीं अंतिम ओवरों में निकोलस पूरन ने भी तेजतर्रार 45 रनों की पारी खेली। गयाना की तरफ से सोहेल तनवीर, इमरान ताहिर, क्रिस ग्रीन और कीमो पॉल को 1-1 विकेट मिला।

खुलकर नहीं खेल पाई गयाना

186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गयाना की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाने लगी। उनका कोई भी बल्लेबाज खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पाया। चैडविक वाल्टन 6 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए। उनके अलावा दूसरे सलामी बल्लेबाज ल्युक रोंची ने 10 और पहले मैच के हीरो शिमोन हेटमीर ने 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

कप्तान शोएब मालिक (38) ने शेर्फें रेदरफोर्ट (48) के साथ मिलकर 84 रनों ककी साझेदारी बनाई लेकिन इसके लिए दोनों ने करीब 11 ओवर खेले। नीचे का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया और टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना पाई। इस तरह बारबाडोस ने यह मैच 30 रनों से जीतकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया।

रेमन रेफर रहे जीत के हीरो

बारबाडोस की तरफ के गेंदबाजी में रेमन रेफर जीत के हीरो रहे। रेफर ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 20 रन देकर गयाना के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। जिसमें टीम के सभी प्रमुख बल्लेबाज शामिल थे। उनके अलावा जेसन होल्डर, एश्ले नर्स और वहाब रियाज़ ने 1-1 विकेट चटकाए।

बारबाडोस की टीम अपना अगला मैच 17 अगस्त को सेंट लूसिया से खेलेगी वहीं गुयाना 18 अगस्त को जमैका से भिड़ेगी।

The post CPL 2018: शाई होप के 12 गेंदों में 60 रनों की पारी और स्टीव स्मिथ के शानदार पारी से जीती बारबाडोस ट्रिडेंटस appeared first on SportzWiki Hindi.