बारबाडोस ट्राइडेन्टस ने कैरेबियन प्रीमियर लीग के छठे मुकाबले में गयाना अमेजन वॉरियर्स को 30 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बारबाडोस की टीम ने शाई होप के ताबड़तोड़ 88 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया, जवाब में गयाना की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना पाई. शोएब मालिक की कप्तानी वाली गयाना को यहाँ टूर्नामेंट की पहली हार मिली

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस की शुरुआत ख़राब रही और दोनों ही सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ और मार्टिन गुप्टिल 2 ओवर के अंदर ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद तीसरे विकेट के लिए शाई होप (88 रन, 45 गेंद, 6 चौके, 6 छक्के) और स्टीव स्मिथ (41 रन, 37 गेंद, 6 चौके) ने तीसरे विकेट के लिए 105 रनों की जबरदस्त साझेदारी की.
आखिर में विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सिर्फ 27 गेंद पर 2 चौके और 3 छ्क्के की मदद से नाबाद 45 रनों की पारी खेल अपनी टीम को एक विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया. गयाना की तरफ से इमरान ताहिर ने 24 रन देकर 1 विकेट लिया.

बहराल हम यहां हम इस मैच और इसके परिणाम के बारे में बात नहीं करेंगे. हम बात करेंगे इस मैच के एक कैच की. जो अद्भुत था, ऐसा कैच जिसे देख जिसे देख आपकी भी आह निकल पड़ेगी. दरअसल, इस मैच में बारबाडोस के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. हालांकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी और न ही गेंदबाज ने कोई खास कमाल किया. यहां तो पूरा कमाल फिल्डर ने किया.
देखें वीडियो
Martin Guptil falls to a sensational catch by Rayad Emrit #CPL18 #Biggestpartyinsport #GAWvBT pic.twitter.com/q06i5Gz3v2
— faisal shah (@shahfaisalcric1) August 12, 2018
दरअसल, सोहेल तनवीर की गेंद पर रायद एमरिट ने ऐसा कैच लपका जिसे देख किसी को भी यकीन नहीं हुआ. गप्टिल भी इस कैच को देख हक्का बक्का रह गए. इस कैच को सदी के शानदार कैच में गिना जाए तो गलत नहीं कहलायेगा.
The post CPL 2018: VIDEO: सीपीएल में मार्टिन गुप्टिल का कैच देख नहीं होगा आँखों पर यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.