वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी आन्द्रे रसेल ने वैसे तो पूरी दुनिया के सामने अपना लोहा मनवाया है। इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ ही आन्द्रे रसेल की क्षमता से दुनिया भर की टी-20 क्रिकेट लीग वाकिफ हो चुकी है उसी तरह से अब उनके ही वतन में खेली जाने वाली कैरेबियन प्रीमियर लीग में आन्द्रे रसेल का खतरनाक रूप देखने को मिला।

आन्द्रे रसेल की धमाकेदार पारी
आईपीएल की तर्ज पर ही शुरू हुई कैरेबियन प्रीमियर लीग का इस साल का सीजन शुरू हो चुका है। जिसमें आन्द्रे रसेल ने अपने पहले ही मैच में धमाका किया है। इस धुआंधार खिलाड़ी ने जमैका तलावाहज की तरफ से खेलते हुए जबरदस्त पारी शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को ट्रिनिबागो नाइट राईडर्स के खिलाफ जीत दिलाई।

49 गेंदो में खेली 121 रनों की तूफानी पारी
वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी आन्द्रे रसेल को इस बार कैरेबियन प्रीमियर लीग में जमैका तलवाहज ने कप्तान नियुक्त किया है। और उन्होंने पहले ही मैच में कप्तानी पारी खेलते हुए अपनी टीम को मुश्किल समय से उबारा और केवल 49 गेंदो में 121 रनों की नॉट आउट पारी खेली। इस पारी के दौरान रसेल के बल्ले से 13 छक्के और 6 चौके निकले।

कैरेबियन प्रीमियर लीग में रसेल का धमाका
कैरेबियन प्रीमियर लीग के इस सीजन का तीसरा मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में जमैका तलवाहज और ट्रिनिबागो नाइट राईडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में ट्रिनिबागो नाइट राईडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 20 ओवरों में 223 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद उन्होंने जमैका के 5 विकेट 41 रन पर ही झटक कर निश्चित जीत की तैयारी कर ली।

संकट से उबारकर टीम को दिलायी शानदार जीत
लेकिन इसके बाद जमैका के कप्तान आन्द्रे रसेल बल्लेबाजी करने आए और इसके बाद मैच को ही पटल के रख दिया। रसेल ने आते ही ट्रिनिबागों के गेंदबाजों पर बरस पड़े और देखते ही देखते केवल 40 गेंदो में अपना शतक ठोक डाला।
इसके बाद आखिर में रसेल की 49 गेंदो की 121 रनों की तूफानी पारी से अपनी टीम को 3 गेंद रहते 4 विकेट से जीत दिला दी। इस खतरनाक पारी से रसेल ने एक बार फिर से दिखा दिया कि वो इस फॉर्मेट के बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post CPL 2018- वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आन्द्रे रसेल ने मचाया धमाल खेली तेज शतकीय पारी appeared first on SportzWiki Hindi.