Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CPL 2018: आन्द्रे रसेल ने हासिल किया ये आनोखा रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास के बनें दूसरे खिलाड़ी

क्रिकेट के मैदान में अब तो आपने और हमने कई हैट्रिक को बनते देखा है। गेंदबाजों के द्वारा अब तक के क्रिकेट इतिहास में ढेरों हेट्रिक बनी है लेकिन कुछ ऐसी अनोखी हेट्रिक होती है जिन्हें हमेशा के लिए क्रिकेट इतिहास में खास जगह मिल जाती है। यानि गेंदबाजी में विकेटों की तिगड़ी के साथ ही बल्लेबाजी में भी स्कोर को तीन की संख्या में पहुंचाना बहुत कम खिलाड़ी ही कर सके हैं।

आन्द्रे रसेल ऐसा कारनामा करने वाले बने क्रिकेट इतिहास के दूसरे खिलाड़ी

इस तरह का कमाल वैसे को क्रिकेट इतिहास में केवल एक ही खिलाड़ी इंग्लैंड के जो डेनली ने किया था लेकिन शुक्रवार को इस फेहरिस्त में वेस्टइंडीज के खतरनाक ऑलराउंडर आन्द्रे रसेल का नाम भी जुड़ गया है जिन्होंने रविवार को कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपने खतरनाक खेल के दम पर ऐसा कारनामा किया है।

कैरेबियन प्रीमियर लीग में पहले हैट्रिक के बाद रसेल ने जड़ा शतक

कैरेबियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में रविवार को जमैका तैलवाह और ट्रिनिबाओ नाइट राईडर्स के बीच मैच खेला गया। ये मैच पूरी तरह से आन्द्रे रसेल का नाम रहा। आन्द्रे रसेल ने इस मैच में पहले तो गेंदबाजी में कमाल किया और उन्होंने ट्रिनिबाओ के आखिरी ओवर में ब्रेडन मैकुलम, डैरेन ब्रावो और दिनेश रामदिन को लगातार तीन गेंदो में आउट कर हेट्रिक हासिल की।

एक मैच में शतक के साथ हेट्रिक करने वाले जो डेनली के बाद बने दूसरे खिलाड़ी

इसके बाद आन्द्रे रसेल का तूफान यहीं नहीं थमा और बल्लेबाजी में अपनी टीम को संकट की स्थिति से निकालकर अकेले दे दम पर केवल 49 गेंदो में 121 रनों की नाबाद पारी खेल धमाकेदार जीत दिलायी। रलेस ने इस तरह से किया मैच में हेट्रिक के साथ ही शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले टी-20 ब्लास्ट में इंग्लैंड के जो डेनली ने सर्रे के खिलाफ खेलते हुए 63 गेंदो में 102 रनों की पारी खेलने के बाद हैट्रिक का कारनामा भी किया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post CPL 2018: आन्द्रे रसेल ने हासिल किया ये आनोखा रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास के बनें दूसरे खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.