इनदिनों वेस्टइंडीज में कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) खेला जा रहा है. बता दें, कि सीपीएल की मौजूदा चैंपियन टीम त्रिनिबागो नाईट राइडर्स के मालिक शाहरुख़ खान है.
शाहरुख़ खान की टीम त्रिनिबागो नाईट राइडर्स और जेमिका तलावास के बीच 10 अगस्त को इस लीग का तीसरा मैच खेला गया और इस मैच के दौरान त्रिनिबागो नाईट राइडर्स के मालिक शाहरुख़ खान भी मौजूद रहे थे.
शाहरुख़ खान ने चीयरलीडर्स के साथ लगाये ठुमके

बता दें, कि इस मैच के दौरान बॉलीवुड के अभिनेता शाहरुख़ खान ने चीयरलीडर्स के संग जमकर ठुमके लगाये है. चीयरलीडर्स के संग डांस करने का शाहरुख़ खान का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.
यहाँ देखे शाहरुख़ खान के ठुमके लगाने का वीडियो
#cpl18 #biggestpartyinsport @iamsrk pic.twitter.com/eA7VPFbKuq
— CPL T20 (@CPL) August 11, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान चीयरलीडर्स के संग डांस करके मैच का लुफ्त उठा रहे है.
लेकिन टीम को करना पड़ा हार का सामना

आपकों बता दें, कि इस मैच में शाहरुख़ खान की टीम त्रिनिबागो नाईट राइडर्स को हार का सामना करना पड़ा था. जेमिका की टीम ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए नाईट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाये.
नाईट राइडर्स के लिए कॉलिन मुनरो ने 42 गेंदों पर 61 रन की शानदार पारी खेली. इसके बाद एक समय नाईट राइडर्स की टीम यह मैच आसानी से जीतती हुई दिख रही थी, लेकिन इसके बाद जेमिका के कप्तान आंद्रे रसेल ने 49 गेंदों पर 121 रन की तूफानी पारी खेल जेमिका को 4 विकेट से जीत दिला दी.
आंद्रे रसेल ने अपनी इस तूफानी पारी में 6 चौके व 13 छक्के लगाये. बता दें, कि आंद्रे रसेल आईपीएल में किंग खान की टीम केकेआर के लिए ही खेलते है.
The post CPL 2018: सीपीएल में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे शाहरुख़ खान, चीयरलीडर्स के साथ लगाये ठुमके, देखे वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.

