ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर इसी साल मार्च में बॉल टेंपरिंग के दोषी पाए जाने के बाद से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से 12 महीनों का प्रतिबंध झेल रहे हैं। इस प्रतिबंध के बीच डेविड वार्नर लगातार दूसरे देशों में टी-20 लीग में खेल रहे हैं, लेकिन अपने बल्ले से रनों का सूखा खत्म नहीं कर पा रहे थे।

डेविड वार्नर को लम्बे समय से थी एक अच्छी पारी की तलाश
इसी निराशा के बीच डेविड वार्नर का पूरा ग्लोबल कनाडा टी-20 लीग में बल्ले की नाकामी के बीच गुजरा जिसके बाद डेविड वार्नर ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी अपनी किस्तम को अजमाने का फैसला किया, लेकिन पहले तीन मैचों में डेविड वार्नर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। अपने इस खराब समय से डेविड वार्नर उबरने का प्रयास कर रहे थे।

डेविड वार्नर ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में की फॉर्म में वापसी
आखिरकार डेविड वार्नर का ये प्रयास रंग लाया। और कैरेबियन प्रीमियर लीग के 9वें मैच में सेंट लूसिया स्टार्स के लिए ट्रिनिबाओ नाइट राइडर्स के खिलाफ फॉर्म में वापसी की। डेविड वार्नर के लिए कैरेबियाई प्रीमियर लीग बहुत ही खास थी और लगातार तीन मैचों में बल्लेबाजी की नाकामी के बाद गुरुवार को 72 रनों की शानदार पारी खेल अपनी पिछले कई मैचों की नाकामी को दूर किया।

पचासा जड़ते ही डेविड वार्नर हुए भावुक, अपनी पत्नी के सामने दी ऐसी प्रतिक्रिया
डेविड वार्नर को इस पारी की बहुत ही जरूरत थी। उनकी लगातार फ्लॉप पारियों ने उन्हें बहुत ही निराश कर दिया था। ऐसे में डेविड वार्नर के लिए इस पारी की अहमियत बहुत ज्यादा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, कि इस मैच में जैसे ही डेविड वार्नर ने अपना अर्धशतक पूरा किया वो बहुत ही भावुक हो गए और स्टेडियम में बैठी अपनी पत्नी के सामने इस पारी की खुशी का इजहार किया। इस दौरान डेविड वार्नर बहुत ही भावुक नजर आए।
.@davidwarner31 dished up something in the @CPL on Friday that has long been missing; a smile.
MORE: https://t.co/x85jghlwlt pic.twitter.com/6Brea4BSh7
— FOX SPORTS Cricket (@FOXCricketLive) August 17, 2018

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post CPL 2018: अर्द्धशतक लगाते ही भावुक डेविड वार्नर ने पत्नी की तरफ किया इशारा, चौकाने वाली थी पत्नी की प्रतिक्रिया, देखे वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.