ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर इसी साल मार्च में बॉल टेंपरिंग के दोषी पाए जाने के बाद से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से 12 महीनों का प्रतिबंध झेल रहे हैं. इस प्रतिबंध के बीच डेविड वार्नर लगातार दूसरे देशों में टी-20 लीग में खेल रहे हैं.
फिलहाल वार्नर कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया स्टार्स की तरफ से खेल रहे हैं. शनिवार को सेंट लूसिया स्टार्स और बारबाडोस ट्राइडेंट्स के बीच मैच खेला गया. जिसमें वार्नर ने कुछ ऐसी खेल भावना दिखाई जिसकी चौतरफा प्रशंसा हो रही है.

दरअसल, इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट लूसिया की टीम ने कप्तान किरोन पोलॉर्ड के तूफानी शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 226 रनों का स्कोर खड़ा किया, जवाब में बारबाडोस की टीम 6 विकेट खोकर 188 रन ही बना पाई.
बारबाडोस की तरफ से पारी की शुरुआत ड्वेन स्मिथ और मार्टिन गप्टिल ने की. दोनों ने ताबतोड़ शुरुआत की. जब ड्वेन स्मिथ 15 गेंदों में 28 रन बना खेल रहे थे तभी कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देख हर क्रिकेटप्रेमी गदगद होगा.
दरअसल, स्मिथ मिड विकेट के ऊपर से छक्का उड़ाना चाहते थे, लेकिन गेंद सही से बल्ले पर आई नहीं. यह गेंद मिड विकेट पर फील्डिंग कर रहे डेविड वार्नर के हनथो में चली गयी. सबको लगा वार्नर ने कैच कर लिया है. पूरी फील्डिंग टीम जश्न मनाने लगी तभी वार्नर ने कहा कि गेंद जमीन को टच कर गयी है. स्मिथ आउट नहीं हैं. इसके बाद स्मिथ ने 58 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकते.

किरोन पोलॉर्ड को उनकी आतिशी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 5 मैचों में सेंट लूसिया की ये पहली जीत है और वो अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर हैं
The post CPL 2018: डेविड वार्नर ने दिखाई खेल भावना, अम्पायर के आउट देने पर कहा नहीं हैं आउट ड्राप हो गया था कैच appeared first on SportzWiki Hindi.