वेस्टइंडीज की सरजमीं पर खेली जा रही कैरेबियन प्रीमियर लीग का रोमांच दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। अपनी खासी लोकप्रियता हासिल कर चुकी कैरेबियन प्रीमियर लीग के इस रोमांच के बीच रविवार को इस सीजन का 12 मुकाबला खेला गया, जहां पर जमैका तहलवाज और ट्रिनबागो नाइट राईडर्स की टीमों के बीच भिडंत हुई।

जमैका तहलवाज को ट्रिनबागो नाइट राईडर्स ने रोमांचक मैच में दी मात
इस सीजन के 12वें मैच में आन्द्रे रसेल की कप्तानी में खेल रही जमैका तहलवाज को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। ट्रिनबागो नाइट राईडर्स ने एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में जमैका तहलवाज को अंतिम गेंद पर 4 विकेट से हरा दिया।

जमैका तहलवाज ने पहले खेलते हुए बनाए 182 रन
इस मैच में ट्रिनबागो नाइट राईडर्स के कप्तान ड्वेन ब्रावो ने टॉस जीतकर जमैका तहलवाज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस न्योते को स्वीकारते हुए जमैका तहलवाज ने 9वें ओवर तक 47 रनों के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए। लेकिन इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और डेविड मिलर ने तूफानी बल्लेबाजी की।
इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 60 गेंदों में 112 रनों की साझेदारी कर बड़े स्कोर की तरफ ले गए। ग्लेन फिलिप्स के 80 और मिलर के केवल 34 गेंदों में 72 रनों की पारी की मदद से जमैका तहलवाज ने 20 ओवर में 182 रनों का स्कोर खड़ा किया।

ट्रिनबागो ने रोमांच के बीच अंतिम गेंद पर किया लक्ष्य हासिल
इसके जबाव में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। और उनकी शुरुआत भी बहुत खराब रही और 28 रनों के स्कोर तक की 3 विकेट खो दिए। इसके बाद कोलिन मुनरो और डैरेन ब्रावो ने मैच को पटल के रख दिया। दोनों के बीच हुई 107 रनों की साझेदारी ने नाइट राईडर्स के लिए मैच में उम्मीदें जगा दी।
आखिर में ड्वेन ब्रावो की केवल 11 गेंदो में 36 रनों की खतरनाक पारी की बदौलत ट्रिनबाओ नाइट राईडर्स ने मैच को बहुत ही रोमांचक अंदाज में अंतिम गेंद पर अपने नाम कर लिया। मुनरो ने 61 और डैरेन ब्रावो ने 50 रन की पारी खेली।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post CPL 2018: ड्वेन ब्रावो की तूफानी पारी की बदौलत जमैका तहलवाज को नाईट राइडर्स से करना पड़ा हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.