Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CPL में मोहम्मद इरफ़ान ने की ऐसी गेंदबाजी आज तक नहीं कर सका कोई दूसरा, बने दुनिया के पहले गेंदबाज

पिछले साल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के द्वारा आयोजित टी-20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग में स्पॉट फिक्सिंग में फंसे पाकिस्तान के दागी तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मोहम्मद इरफान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोस ट्रिन्डेंट्स की टीम के लिए एक जबरदस्त गेंदबाजी स्पेल डाला।

पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान ने कायम किया विश्व रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज के रूप में एन्ट्री करने वाले मोहम्मद इरफान पाकिस्तान की क्रिकेट से तो फिक्सिंग के कारण पूरी तरह से बाहर हैं, लेकिन वो इन दिनों विश्व क्रिकेट की दूसरी टी-20 लीगों में हिस्सा लेते हैं। इसी तरह से मोहम्मद इरफान इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोर ट्रिन्डेंट्स के लिए अपने हाथ अजमा रहे हैं।

टी-20 क्रिकेट इतिहास की सबसे शानदार गेंदबाजी

शनिवार को कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट किट्स नेविल एंड पेट्रिओट्स और बारबाडोस ट्रिन्डेंट्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में बारबाडोस की टीम को भले ही मात मिली, लेकिन मोहम्मद इरफान ने टी-20 क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा और शानदार स्पेल डालकर अपने नाम विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर लिया।

सीपीएल में मोहम्मद इरफान ने डाला 4-3-1-2 का अनोखा स्पेल

मोहम्मद इरफान ने अपने 4 ओवर के गेंदबाजी स्पेल में बड़ी खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 23 गेंदे डॉट डाली और केवल 1 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद इरफान ने अपने इस चार ओवर के स्पेल में 3 ओवर मेडन डाले और इस तरह से उन्होंने टी-20 क्रिकेट में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी स्पेल करने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया। उनका स्पेल 4-3-1-2 का रहा।

इससे पहले नहीं कर सका कोई गेंदबाज

टी-20 क्रिकेट में आज तक ऐसा कोई नहीं कर सका है। इरफान ने केवल 0.25 की इकॉनोमी से रन खर्च किए और उनकी टीम की हार के बाद भी उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मौरिस और श्रीलंका के चनाका वेलेगेदेरा ने टी-20 क्रिकेट में अपने-अपने देशों की घरेलु लीग में 0.50 की इकॉनोमी से रन खर्च किए थे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post CPL में मोहम्मद इरफ़ान ने की ऐसी गेंदबाजी आज तक नहीं कर सका कोई दूसरा, बने दुनिया के पहले गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.