इंग्लैंड और भारत के बीच एजबेस्टन बर्मिंघम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच चल रहा है। आज भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के टॉप आर्डर के बीच झटक उन्हें बैकफूट पर ला दिया। लेकिन सैम करन के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड ने भारत के सामने 194 रनों का लक्ष्य रखा है।
अश्विन ने दिए इंग्लैंड को शुरूआती झटके

अश्विन ने कल ही एलिस्टर कुक का शिकार कर लिया था। आज इंग्लैंड की टीम ने कल के स्कोर 9/1 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। जेंनिंग और रूट पर टिक कर खेलने की जिम्मेदारी थी लेकिन रविचंद्रन अश्विन को पहले जेनिंग (08) और फिर रूट (14) को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड की शुरुआत खराब कर दी। दोनों का कैच केएल राहुल ने लपका।
इशांत भी चमके
इसके बाद इशांत शर्मा ने पहले मलान (20) को आउट किया। फिर दो गेंद के भीतर जॉनी बैरेस्टो (28) और बेन स्टोक्स (06) को पवेलियन भेज इंग्लैंड के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। लंच पर जोस बटलर नाबाद पिच पर टिके थे।
चूंकि इशांत ने पहले सत्र को अंतिम 4 गेंदों पर दो विकेट चटकाए थे, उस ओवर को 2 गेंद बचे थे। उसी दो गेंदों में इशांत ने बटलर (01) को आउट कर एक ही ओवर में 3 विकेट झटक लिए।
करन और रशीद ने इंग्लैंड को लड़ने लायक स्कोर दिया

इसके बाद सैम करन और आदिल रशीद पिच पर टिक गए और भारतीय फील्डरों ने उनका बखूबी साथ भी दिया। शिखर धवन ने स्लिप में दोनों ही बल्लेबाजों का आसान कैच टपका दिया।
इसके बाद बारिश की वजह से खेल बीच में रोकना पड़ा। खेल दोबारा शुरू होने के तुरंत बाद ही उमेश यादव ने आदिल रशीद (16) को चलता किया। सैम करन ने उनके बाद तेजी से रन बनाये और अपना अर्धशतक पूरा किया। अंतिम विकेट के रूप में उमेश यादव ने उनका शिकार किया।
आउट होने के पहले करन ने 65 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेल इंग्लैंड को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया। भारत की तरफ से इशांत शर्मा ने 5 विकेट चटकाए जबकि अश्विन को 3 और उमेश यादव को 2 विकेट मिले।
The post ENG v IND: तीसरा दिन, इंग्लैंड की दूसरी पारी समाप्त, भारत को जीत के लिए मिला 194 रनों का लक्ष्य appeared first on SportzWiki Hindi.