खेल डेस्क। भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बर्मिंघम में खेले जा रहे पहले मैच के पहले दिन टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई है।
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (60 रन पर चार विकेट) के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान टीम की पहली पारी के नौ विकेट केवल 285 रन पर ही झटक लिए हैं। इंग्लैंड की ओर से कप्तान जो रूट ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। जबकि विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने 70 रन का योगदान दिया।
पहले टी-20 में वेस्टइंडीज ने दी बांग्लादेश को करारी शिकस्त
बुधवार को शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। उसने 28 रन के स्कोर में ही अपना पहला विकेट एलिस्टेयर कुक (13) के रूप में गंवा दिया। भारतीय टीम को ये सफलता रविचन्द्रन अश्विन ने दिलाई।
ये हैं क्रिकेट की दुनिया के वो खिलाड़ी जो मैदान में जाने जाते है अपने शांत स्वभाव के कारण
दूसरे विकेट के लिए कीटन जेनिंग्स और कप्तान जो रूट ने 72 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को मोहम्मद शमी ने जेनिंग्स को बोल्ड कर तोड़ा। जेनिंग्स ने 98 गेंदों पर चार चौकों की सहायता से 42 रन बनाए।
पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, इस देश ने किया पाक दौरे से इंकार
कप्तान जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने चौथे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार पहुंचा। रूट ने अपनी पारी में 156 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके लगाए। वह रन आउट हुए। इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर के छह हजार रन भी पूरे किए। जॉनी बेयरस्टो ने अपनी पारी में केवल 88 गेंदों का सामना किया।
ये हैं वो बल्लेबाज जो अकेले दम पर जीता सकते है टीम को, पहला नाम चौंकाने वाला
बेयरस्टो ने अपनी अर्धशतकीय पारी में नौ चौके लगाए। उमेश यादव ने बेयरस्टो को पवेलियन की राह दिखाई। भारतीय टीम की ओर से स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन ने 60 रन पर चार, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 64 रन पर दो, इशांत शर्मा ने 46 रन एक और उमेश यादव ने 56 रन पर एक विकेट हासिल किया।