इंग्लैंड के खतरनाक तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस मैच के दूसरे दिन के हालात को गेंदबाजी के अनुकूल बताया है. एंडरसन का कहना है कि जिस तरह के हालात बन गए थे.
उसमें किसी भी टीम को आउट किया जा सकता था. भारतीय टीम वर्षाबाधित दूसरे दिन पहली पारी में ऑल आउट होकर 107 रन ही बना सकी. इस दौरान जेम्स एंडरसन ने पांच विकेट चटकाए.
ये कहा जेम्स एंडरसन ने
लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने के बाद जेम्स एंडरसन ने हालात को गेंदबाजी के अनुकूल बताते हुए कहा कि इन हालात में हम अगर ऐसी गेंदबाजी करते तो दुनिया की किसी भी टीम को आउट कर सकते थे. हमने शायद ही कोई ख़राब गेंद डाली होगी. इस तरह की गेंदबाजी और दवाब में खेलना कठिन होता है.

एंडरसन ने कहा कि
“हमने गेंदबाजी का बखूबी फायदा उठाया. ऐसा नही है कि सिर्फ भारतीय टीम को ही बल्लेबाजी में परेशानी आयी. मैं अगर अच्छी गेंदबाजी नही कर पाता तो निराश होता, क्योंकि हालात गेंदबाजी के अनुकूल थे.”
इंग्लैंड में अक्सर ऐसे हालात देखने को नहीं मिलते हैं. ज्यादा कुछ करने की जरुरत नही पड़ी. उन्होंने कहा कि वह विराट कोहली से प्रतिद्वंद्विता का आनंद उठा रहे हैं. हालांकि एंडरसन ने इस बात से इनकार किया कि भारतीय टीम उन पर जरुरत से ज्यादा निर्भर है.
कोहली के साथ खेलने में मज़ा
एंडरसन ने कहा कि कोहली के साथ प्रतिद्वंद्विता में आनंद आ रहा है. वह दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं. मुझे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने में मजा आता है. खुद को आजमाने का मौका मिलता है. मैं अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास करता रहूंगा.

लॉर्ड्स टेस्ट मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन तेज बारिश की वजह से मैच शुरु नही हो सका, जबकि दूसरे दिन भी बारिश रुक-रुक कर होती रही. इसी बीच खेल शुरु हुआ और 35.2 ओवर फेंके गए.
टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए आयी भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 107 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी. जेम्स एंडरसन ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके.
The post ENG vs IND: 107 रनों पर टीम इंडिया को आउट करने के बाद जेम्स एंडरसन ने किया भारतीय टीम का बचाव appeared first on SportzWiki Hindi.