Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: तीसरे टेस्ट के लिए वीरेंद्र सहवाग ने चुनी अपनी प्लेइंग 11, इस दिग्गज खिलाड़ी को जगह देने की कही बात

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच इन दिनों पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस सीरीज पर अपनी पैनी नजर बनाये हुए है.

भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही है. अब तीसरा टेस्ट मैच ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच के लिए सहवाग ने अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है.

लॉर्ड्स टेस्ट में कुलदीप और कार्तिक का रहा था खराब प्रदर्शन 

वैसे तो लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था, लेकिन दिनेश कार्तिक और कुलदीप यादव का प्रदर्शन तो बहुत ही ज्यादा निराशाजनक था.

दोनों ही खिलाड़ियों से टीम मैनेजमेंट को बहुत उम्मीदें थी, लेकिन दिनेश कार्तिक जहां लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में मात्र 1 रन बना पाये थे. वही अपनी दूसरी पारी में शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गये थे.

कुलदीप यादव को भी लॉर्ड्स टेस्ट में बहुत उम्मीदों के साथ प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, लेकिन वह अपने 9 ओवर में 44 रन खर्च कर बैठे थे. कुलदीप को इस दौरान एक भी विकेट हासिल नहीं हो पाया था.

तीसरे टेस्ट में सहवाग चाहे पंत और बुमराह को 

बता दें, कि भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंडिया टीवी को दिए गये अपने एक इंटरव्यू में ऋषभ पंत व जसप्रीत बुमराह को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग की है.

सहवाग ने अपने बयान में कहा है, कि तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को शामिल करना चाहिए. वही कुलदीप यादव की जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए.

इस प्रकार है तीसरे टेस्ट के लिए सहवाग की प्लेइंग इलेवन 

मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह.

The post ENG vs IND: तीसरे टेस्ट के लिए वीरेंद्र सहवाग ने चुनी अपनी प्लेइंग 11, इस दिग्गज खिलाड़ी को जगह देने की कही बात appeared first on SportzWiki Hindi.