Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का पिछले 12 मैचों में भारत के खिलाफ कुछ ऐसा रहा प्रदर्शन

बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक 9 विकेट खोकर 285 रन बनाए.

इस दौरान कप्तान जो रूट ने सबसे अधिक 80 रनों की पारी खेली. उन्हें विराट कोहली ने रन आउट किया. खैर चलिए..जो रूट के भारत के खिलाफ 12 टेस्ट मैचों के रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.

नागपुर टेस्ट – 2012 

2012 में भारत के दौरे पर आयी इंग्लैंड ने नागपुर में टेस्ट सीरीज का चौथा मैच खेला था. इस मैच की पहली पारी में रूट ने 73 रन बनाए थे. जबकि दूसरी पारी में वह 20 रन बनाकर नाबाद रहे. यह मैच बेनतीजा रहा था.

नॉटिंघम टेस्ट – 2014 

2014 में इंग्लैंड दौरे पर गयी भारतीय टीम ने पहला मैच नॉटिंघम में खेला था. जिसमें रूट ने इंग्लैंड की पहली पारी में 154 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इसमें इंग्लैंड को दूसरी पारी में बल्लेबाजी का मौका ही नही मिला था और मैच ड्रा रहा.

लॉर्ड्स – 2014 

भारत के 2014 के दौरे का दूसरा मैच लॉर्ड्स में हुआ. जिसमें रूट ने पहली पारी में 13 और दूसरी पारी में 66 रन बनाए. इस मैच में भारत ने 95 रनों से जीत हासिल की थी.

साउथम्पटन टेस्ट – 2014 

2014 की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच की पहली पारी में रूट सिर्फ 3 रन ही बना सके थे, जबकि दूसरी पारी में 56 रन बनाए. इस मैच में इंग्लैंड ने 266 रनों की जीत हासिल की थी.

मैनचेस्टर टेस्ट – 2014 

सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में हुआ था. इस मैच की एक पारी में रूट ने 77 रन बनाए. इंग्लैंड ने इस मैच को 54 रन एक पारी से अपने नाम किया था.

ओवल टेस्ट – 2014 

2014 में टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच ओवल में खेला गया था. जिसमें इंग्लैंड ने एक पारी और 244 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी. इस मैच   में रूट ने नाबाद 149 रनों की पारी खेली थी.

राजकोट टेस्ट – 2016 

2016 में इंग्लैंड टीम भारत के दौरे पर आयी थी. टेस्ट सीरीज का पहला मैच राजकोट में खेला गया. यह मैच ड्रा रहा. जिसमें रूट ने पहली पारी में 124 और दूसरी में 4 रन बनाए थे.

विजाग टेस्ट – 2016 

2016 की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम टेस्ट में खेला गया. इस मैच में भारत ने 246 रनों से जीत हासिल की थी. रूट ने दोनों पारियों में 53 और 25 रन बनाए थे.

मोहाली टेस्ट – 2016 

तीसरा टेस्ट मैच मोहाली में हुआ. जिसमें भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. जो रूट ने पहली पारी में 15 और दूसरी पारी में 78 रन बनाए थे.

मुंबई टेस्ट – 2016 

मुंबई में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारत ने एक पारी और 36 रनों से जीत हासिल की थी. जिसमें रूट इंग्लैंड की ओर से 21 और 77 रनों की पारियां खेली थीं.

चेन्नई टेस्ट – 2017

सीरीज का पांचवा और अंतिम मैच चेन्नई में खेला गया था. जिसे भारत ने एक पारी और 75 रनों से अपने नाम किया था. इस मैच में रूट ने क्रमशा 88 और 80 रनों की पारी खेली थी.

The post ENG vs IND: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का पिछले 12 मैचों में भारत के खिलाफ कुछ ऐसा रहा प्रदर्शन appeared first on SportzWiki Hindi.